CWG 2022: भारत के खाते में आठवां गोल्ड मेडल, बजरंग पूनिया के बाद साक्षी मलिक ने भी दर्ज की ऐतिहासिक जीत

बर्मिंघम, अगस्त 05। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के खाते में आठवां गोल्ड मेडल आ गया है। गेम्स का आठवां दिन पूरी तरह से कुश्ती के ही नाम जाता दिख रहा है। दरअसल, रेसलिंग में पहले बजरंग पूनिया ने भारत को गोल्ड दिलाया फिर उसके बाद साक्षी मलिक ने भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Recommended Video

    CWG 2022: India ने दिखाया जलवा, Bajrang, Sakshi और Deepak ने जीते Gold Medal | वनइंडिया हिंदी*Sports
    Sakshi malik

    कॉमनवेल्थ में पहली बार गोल्ड जीती हैं साक्षी

    आपको बता दें कि साक्षी मलिक ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा की कैटेगिरी में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है। साक्षी मलिक ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए और उसके बाद पिनबॉल पॉइंट हासिल कर जीत हासिल की। साक्षी मलिक इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी हैं।

    रेसलिंग में तीसरा गोल्ड दीपक पूनिया ने जीता

    आपको बता दें कि आज का दिन पूरी तरह से रेसलिंग के नाम रहा है। सबसे पहले बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता। बजरंग के बाद साक्षी और फिर दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराकर देश को 9वां गोल्ड मेडल दिला दिया। दीपक पूनिया ने 86 किग्रा की श्रेणी में पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को हराकर भारत को रेसलिंग में तीसरा गोल्ड जिताया। गोल्ड के अलावा सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी भारत के खाते में आए हैं। सिल्वर मेडल अंशु मलिक ने जीता है तो वहीं महिला खिलाड़ी दिव्यान काकरान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+