Khel awards 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और प्रणय एसएच को दिया अर्जुन अवॉर्ड
Khel awards 2022 राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरित कर रही हैं। पुरस्कार वितरण के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुश्ती कोच राज सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया है। इसके अलावा मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली क़मर को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। द्रौपदी मुर्मू ने पैरा शूटिंग कोच सुमा सिद्धार्थ शिरूर और कुश्ती कोच सुजीत मान को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया है।

इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और प्रणय एचएस को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया है। इनके अलावा समारोह में शतरंज खिलाड़ी आर प्रागनानंदा को भी अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति ने बॉक्सर निखत ज़रीन को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।












Click it and Unblock the Notifications