Wheelchair Basketball Paralympics: पेरिस पैरालंपिक व्हीलचेयर बास्केटबॉल की कब हुई शुरुआत! क्या है इसका इतिहास?
गूगल ने व्हीलचेयर बास्केटबॉल (Wheelchair Basketball) का डूडल बनाकर पेरिस पैरालिंपिक 2024 का सम्मान किया है। पैरालिंपिक गेम्स 28 अगस्त से शुरू हो चुके हैं, गूगल का यह कदम इस आयोजन के प्रति उसके सम्मान और समर्थन को दर्शाता है। आइए इस खास मौके पर जानते हैं व्हीलचेयर बास्केटबॉल को पहली बार कर शामिल किया गया और इसका इतिहास क्या है।
इस खेल का नाम क्यों पड़ा व्हीलचेयर बास्केटबॉल?
व्हीलचेयर बास्केटबॉल 100 से ज़्यादा देशों में खेला जाने वाला गेम है, जिसकी शुरुआत सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद हुई थी। इसे शुरू में घायल सैनिकों के रिहैबिलिटेशन और डिप्रेशन को कम करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। खिलाड़ी भाग लेने के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इसका नाम व्हीलचेयर बास्केटबॉल है।

पहली बार कब खेला गया व्हीलचेयर बास्केटबॉल
इंटरनेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ने बताया कि यह खेल पहली बार 1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका के दो अस्पतालों में खेला गया था। पेरिस पैरालिंपिक के लिए गूगल के डूडल पर क्लिक करके उपयोगकर्ता व्हीलचेयर बास्केटबॉल मैचों का शेड्यूल देख सकते हैं।
खेलों में कब हुई इसकी शुरुआत
व्हीलचेयर बास्केटबॉल ने 1960 में रोम खेलों में पैरालिंपिक में अपनी शुरुआत की। रोम पैरालिंपिक में व्हीलचेयर बास्केटबॉल सहित आठ खेल शामिल थे। उस वर्ष, इस खेल के लिए दो स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, और दोनों गोल्ड मेडल संयुक्त राज्य अमेरिका ने जीते।
ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024, August 30: पैरालंपिक में आज दिखेगा भारत का दम, अवनि लेखरा पर रहेगी नजर
पैरालिंपिक में व्हीलचेयर बास्केटबॉल को शामिल करने की शुरुआत से ही इसमें काफी वृद्धि हुई है। इस खेल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जो इसके खिलाड़ियों की एथलेटिक क्षमता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications