Churu Lok Sabha Election Result: पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले देवेन्द्र सियासी खेल में खा गए मात
Churu Lok Sabha Election Result: पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेन्द्र झाझड़िया सियासी मैदान पर हार गए। लोकसभा चुनावों में राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट से वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने कांग्रेस से राहुल कस्वां मैदान पर थे और झाझड़िया को हार का सामना करना पड़ा।
राहुल कस्वां दो बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार उनको टिकट नहीं दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। राहुल कस्वां के पिता रामसिंह कस्वां भी चार बार चुरू से भाजपा के सांसद रहे हैं।

देवेन्द्र झाझड़िया को राहुल कस्वां के सामने 72737 मतों से हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में टक्कर कड़ी थी लेकिन कुछ फैक्टर ऐसे रहे, जिनसे राहुल कस्वां को जीत मिली और नए उम्मीदवार देवेन्द्र पीछे रह गए। राहुल कस्वां ने राजेन्द्र राठौड़ को अपनी टिकट कटने का जिम्मेदार मानकर चुनाव को जातिवादी रंग देने का प्रयास किया और सफलता भी मिल गई।
दूसरी तरफ देवेन्द्र ने राजनीति में नए थे, इसका नुकसान भी उनको उठाना पड़ा। कस्वां ने चुनाव को जाट बनाम राजपूत में बाँट दिया। इसका फायदा राहुल कस्वां को मिला। चुनाव में जाट और मुस्लिम समीकरण के तहत उतरे कस्वां ने अंततः सफलता हासिल कर ली।
देवेन्द्र झाझड़िया ने देश के लिए दो पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीते हैं। एक बार वह रजत पदक जीतने में भी सफल रहे हैं लेकिन सियासी मैदान पर जातिवाद ने उनको जीत से वंचित कर दिया। हालांकि उन्होंने टक्कर पूरी दी थी।
पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर लड़े राहुल कस्वां ने 3 लाख से ज्यादा मतों से विजय हासिल की थी, उस समय उनके सामने कांग्रेस से उम्मीदवार रफीक मंडेलिया थे। इस राहुल कस्वां को उतने वोटों से जीत नहीं मिली। कांग्रेस का पारम्परिक वोट उनके साथ जुड़ गया और इससे सीट निकालन में मदद मिली।












Click it and Unblock the Notifications