ONE Championship ने जारी की 2025 के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स की सूची, अपराजित सुपरस्टार्स का धमाकेदार साल
मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship में बीते साल 60 से अधिक इवेंटों का आयोजन किया गया, जिसमें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA), मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के अनगिनत वर्ल्ड टाइटल और नॉन-टाइटल मैच देखने को मिले।
इन मैचों में महिला और पुरुष फाइटरों ने अपनी ताकत दिखाई, कुछ ने खिताब जीते तो कुछ ने इस साल डेब्यू करते हुए अपनी धाक जमाई। आइए हम ऐसे ही फाइटर्स के नाम की चर्चा करते हैं, जिन्होंने 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से समां बांध दिया।

युया वाकामत्सु ने जीता 2025 के सर्वश्रेष्ठ MMA फाइटर का अवॉर्ड
जापानी MMA फाइटर युया वाकामत्सु ने गुजरे साल अपने घरेलू दर्शकों के सामने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। लगातार तीन जीत के रथ पर सवार सुपरस्टार ने मार्च में खिताबी मैच हासिल किया और दिग्गज एड्रियानो मोरेस को पहले ही राउंड में हराकर ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।
उसके बाद 30 वर्षीय फाइटर ने नवंबर में साथी चैंपियन जोशुआ पैचीओ को दूसरे राउंड में हराकर खिताब का कामयाबी से बचाव किया और जीत के साथ साल का अंत करने में सफल रहे।
नडाका ने जीता 2025 के सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइटर का अवॉर्ड
जापान के ही मॉय थाई फाइटर नडाका साल के सबसे बेहतरीन मॉय थाई एथलीट कहलाने में सफल रहे। उन्होंने मार्च में डेब्यू करते हुए लगातार तीन मैचों को जीतते हुए वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया।
16 नवंबर को टोक्यो में हुए इवेंट में उन्होंने नमसुरिन चोर केटविना जैसे अनुभवी फाइटर को हराकर संगठन का पहला ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस साल उन्होंने चार जीत के साथ बेहतरीन अंत किया।
जोनाथन डी बैला ने जीता 2025 के सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सर का अवॉर्ड
29 वर्षीय इटालियन-कनाडाई फाइटर जोनाथन डी बैला के लिए बीता साल यादगार रहा। उन्होंने ना सिर्फ अपने करियर की इकलौती हार का हिसाब बराबर किया बल्कि चैंपियनशिप बेल्ट भी अपने नाम की।
उन्होंने मार्च में थाई दिग्गज सैम-ए को मात देकर डिविजन की अंतरिम बेल्ट जीती। अक्टूबर में उनका सामना प्राजनचाई से निर्विवादित बेल्ट के लिए हुआ। पांच राउंड की फाइट में डी बैला ने विरोधी को मात देकर पुराना हिसाब बराबर किया और चैंपियन बनकर साल का अंत किया।
डिओगो रीस ने जीता 2025 के सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलर का अवॉर्ड
"बेबी शार्क" के नाम से मशहूर डिओगो रीस ने साल का सबसे बेहतरीन सबमिशन ग्रैपलर होने का पुरस्कार जीता। रीस ने साल की शुरुआत में हुए डेब्यू मैच में जीत दर्ज की और फिर दिसंबर में खिताबी मैच हासिल किया और जापानी स्टार दाइकी योनेकुरा को हराकर ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया।












Click it and Unblock the Notifications