ONE: FULL CIRCLE में चमकेंगे भारतीय MMA स्टार राहुल राजू, दांव पर होंगे 2 वर्ल्ड टाइटल मुकाबले
नई दिल्ली। साल 2021 का अंत जीत के साथ करने वाले भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्टार राहुल "द केरल क्रशर" राजू नए साल का आगाज भी शानदार जीत के साथ करना चाहेंगे। हाल ही में उनकी अगली फाइट का ऐलान किया गया। 25 फरवरी को होने वाले ONE: FULL CIRCLE इवेंट के लीड कार्ड की शुरुआत भारतीय MMA फाइटर राजू के मैच से होगी, जिसमें उनका सामना लाइटवेट MMA मुकाबले में फिलीपींस के ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा से होगा, जो लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2020 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच को दूसरे राउंड में सबमिशन से जीता था।

दूसरी ओर, संघर्षपूर्ण दौर से निकलकर अगस्त 2021 में ओट्गोनबाटर नेरगुई को दूसरे राउंड में सबमिशन से हराकर जीत की लय प्राप्त करने के बाद "द केरल क्रशर" 2022 में भी अपने बेहतरीन सफर को कायम रखने की उम्मीद कर रहे हैं।
और पढ़ें: INDW vs NZW: बेकार गई ऋचा घोष की विस्फोटक पारी, क्लीन स्वीप की कगार पर भारत
उन्होंने इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरा मानना है कि मैं इस समय खुद का सर्वश्रेष्ठ वर्ज़न (संस्करण) हूं। ये काफी मजेदार होने वाला है। जीत आए या हार, ये एक जबरदस्त फाइट होने वाली है।"
राजू ने कुछ समय पहले अपने 2022 के प्लान के बारे में बताते हुए कहा था कि इस साल वो कम से कम 2 फाइट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के खिलाफ भी मैच की इच्छा जाहिर की थी। "द केरल क्रशर" की इच्छा है कि वो भविष्य में एडुअर्ड फोलायंग और पीटर बस्ट के साथ फाइट करें। मगर उनके खिलाफ मैच से पहले भारतीय फाइटर को जीत की लय को किसी भी हाल में बरकरार रखने की कोशिश करनी होगी।
और पढ़ें: धमकी मामले में पत्रकार को लेकर रिद्धिमान साहा ने तोड़ी चुप्पी, नाम के खुलासे पर जानें क्या कहा
एक तरफ राजू के मैच से इवेंट की शुरुआत होगी और आपको बता दें कि ONE: FULL CIRCLE में 2 वर्ल्ड टाइटल्स दांव पर लगे होंगे। इन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों के अलावा आंग ला न संग और विटाली बिगडैश की प्रतिद्वंदिता का तीसरा अध्याय भी शानदार होगा।












Click it and Unblock the Notifications