Paris Olympics: विनेश की अयोग्यता के मामले पर पीएम मोदी का प्रयास, पीटी उषा को विरोध दर्ज कराने के लिए कहा
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से 50 किलोग्राम रेसलिंग में फाइनल तक का सफर तय करने के बाद विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया और वह बाहर हो गईं। विनेश फोगाट का वजन फाइनल मैच के दिन ज्यादा पाया गया और वह अयोग्य घोषित कर दी गईं।
इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीती उषा से बात की है। उन्होंने विनेश को लेकर सभी जरूरी विकल्पों पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी है। इसके अलावा इस मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए भी कहा है।

पीएम मोदी ने पीटी उषा से यह आग्रह भी किया है कि अगर विनेश को मदद मिलती है, तो उनकी अयोग्यता के सम्बन्ध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं। पीएम ने विनेश मामले पर एक्स पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने विनेश को एक चैम्पियन खिलाड़ी बताया है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देने वाला है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications