नीरज चोपड़ा ने सरेआम खुलकर किया ऐलान, पाकिस्तानी नदीम के साथ अब नहीं है कोई दोस्ती

Neeraj Chopra: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के दौरान भारतीय जैवेलिन एथलीट नीरज चोपड़ा ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना टूर्नामेंट रद्द कर दिया था। उन्होंने उस समय सेना को समर्थन देने के लिए ट्वीट भी किया था और खुलकर सामने आए थे। नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम का दोस्त माना जाता है और दोनों की दोस्ती पेरिस ओलंपिक में दिखी थी।

इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच ताजा घटनाक्रम होने के बाद नीरज चोपड़ा की तरफ से बयान आया है। नीरज चोपड़ा ने नदीम के साथ अपनी दोस्ती को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तानी एथलीट के साथ दोस्ती से इनकार कर दिया है।

neeraj chopra

उन्होंने कहा कि मेरी उतनी मजबूत दोस्ती पहले भी नहीं थी। नीरज ने कहा कि पहले तो मैं साफ़ कर दूँ कि मेरी पहले भी कोई दोस्ती नहीं थी। हम कभी दोस्त नहीं थे। इसके बाद उन्होंने भारत-पाक वाले मामले की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसके बाद तो अब चीजें पहले जैसी भी नहीं रहेंगी।

नीरज ने कहा कि अगर मेरे साथ सम्मान से बात करता है, तो मैं जवाब देता हूँ। गौरतलब है कि नीरज ने क्लासिक इवेंट में नदीम को आमंत्रित किया था, इवेंट बंगलौर में होना था लेकिन भारत सरकार ने सभी वीजा सस्पेंड किये थे, तो आने का कोई सवाल नहीं था, नदीम ने कहा कि मैं इस इवेंट में भाग लेने नहीं आ रहा हूँ। हालांकि अब तक इवेंट भी पोस्टपोंड कर दिया गया है।

नीरज ने इस साल की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में पोच इन्विटेशनल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। अब नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में खेलेंगे। यह इवेंट शुक्रवार को होना है। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनके सामने जूलियन वेबर, याकुब वाडलेज, एंडरसन पीटर्स और जूलियस येगो जैसे दिग्गज प्रतिद्वंद्वी होंगे।

एक दिन पहले ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद की रैंक प्रदान की है। नीरज सेना में सूबेदार थे लेकिन खेल में अहम योगदान के कारण उनको मांड रैंक मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+