गोल्डन बॉय ने रचा इतिहास, डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने Neeraj Chopra
नई दिल्ली, 9 सितंबर: पिछले साल टोक्यो ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर से देश का नाम रौशन कर दिया है। गुरुवार देर रात इतिहास रचते हुए नीरज ने डायमंड लीग फाइनल जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Recommended Video

इससे पहले 2017 और 2018 में भी नीरज ने डायमंड लीग के फाइनल में क्वालीफाई किया था, जहां वह क्रमश: सातवें और चौथे पायदान पर रहे थे। लेकिन इस बार ना सिर्फ उन्होंने फाइनल में जगह बनाई, बल्कि ट्रॉफी भी जीतने में सफल रहे।
कैसा रहा फाइनल का हाल
ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल नीरज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और उनका पहला ही थ्रो फाउल रहा। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.44 मीटर दूर भाला फेंका, तीसरे प्रयास में चोपड़ा ने 88 मीटर, चौथे में 86.11, पांचवें में 87 मीटर और छठे प्रयास में 83.60 मीटर भाला फेंका।
नीरज के अलावा कुल 6 प्रतियोगियों को फाइनल में 6-6 मौके मिले थे, लेकिन कोई भी नीरज को पार नहीं कर सका। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन बेबर 83.73 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे पायदान पर रहे।
कमाल के सीजन का हुआ अंत
नीरज चोपड़ा के लिए ये सीजन बहुत ही शानदार रहा। कुछ ही समय पहले नीरज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले एथलीट बने थे। फिर लगातार दो बार नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। नूर्मी में 89.30 मीटर के साथ रिकॉर्ड कायम किया और फिर स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर के साथ फिर से नया रिकॉर्ड बनाया।
चोट के चलते वह कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब वह अगले साल फिर से अपनी चुनौती पेश करेंगे।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट -
कौन हैं गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ? पाकिस्तान लिंक से St. Kitts केस तक, असम चुनाव में क्यों है चर्चा












Click it and Unblock the Notifications