Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NC Classic 2025: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, एक और गोल्ड किया अपने नाम

NC Classic 2025 Neeraj Chopra: बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित पहले एनसी क्लासिक 2025 (NC Classic 2025) टूर्नामेंट में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। इस अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज ने 86.18 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड (NC Classic 2025 Neeraj Chopra)

इस इवेंट की खास बात यह थी कि यह प्रतियोगिता नीरज चोपड़ा के नाम पर रखी गई थी और उन्होंने उसी प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ नाम के ही नहीं, बल्कि काम के भी बादशाह हैं। नीरज चोपड़ा की यह थ्रो प्रतियोगिता की सबसे लंबी दूरी रही। जिससे उन्होंने केन्या के जूलियस येगो और श्रीलंका के रमेश पथिरागे को पीछे छोड़ दिया।

Neeraj Chopra 1

जूलियस येगो ने जीता सिल्वर

जूलियस येगो ने 84.51 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं रमेश पथिरागे ने 84.34 मीटर की थ्रो फेंकी और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। नीरज की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह टूर्नामेंट उनके ही नाम पर रखा गया था। उन्होंने उसी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। इस जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि नीरज न सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के बेहतरीन एथलीटों में से एक हैं।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड जीतकर भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया था। तब से वह लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एनसी क्लासिक 2025 की यह ऐतिहासिक शुरुआत नीरज की स्वर्णिम थ्रो के साथ हुई। यह टूर्नामेंट आने वाले समय में भारत में एथलेटिक्स को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

नीरज चोपड़ा - 86.18 मीटर (गोल्ड)
जूलियस येगो (केन्या) - 84.51 मीटर (सिल्वर)
रमेश पथिरागे (श्रीलंका) - 84.34 मीटर (ब्रॉन्ज)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+