MMA फाइटर ऋतु फोगाट 16 नवंबर की फाइट से बाहर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फैंस देश की नंबर एक फाइटर ऋतु फोगाट की नवंबर में होने वाली फाइट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब फैंस को एक तगड़ा झटका लगा है।

ONE Championship ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर इस बात की जानकारी दी कि फोगाट चोटिल हैं और वो 16 नवंबर को ONE 173 में फाइट नहीं कर पाएंगी। उनका सामना जापान की प्रतिभाशाली फाइटर इत्सुकी हिराटा से होना था, मगर अब 31 वर्षीय फोगाट के चोटिल होने के बाद हिराटा के लिए नई प्रतिद्वंदी का ऐलान कर दिया गया है।

ritu phogat

अब हिराटा की टक्कर अपनी ही हमवतन फाइटर चिहीरो सवाडा से एटमवेट MMA फाइट में होगी। भले ही ये खबर भारतीय फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली हो, मगर जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे इवेंट में अब फैंस को घरेलू स्टार्स की टक्कर देखने को मिलेगी।

"द इंडियन टाइग्रेस" ने चोट को लेकर बयान किया जारी

फोगाट ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए अपने चोट के बारे में बताया और भविष्य में शानदार वापसी की बात कही। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश, ट्रेनिंग कैंप के दौरान मेरे घुटने में चोट लग गई और डॉक्टर ने कुछ हफ़्तों के रिहैब की सलाह दी है। 16 नवंबर को मिस करना मुश्किल है, लेकिन सेहत सबसे पहले है। मैं ठीक होकर और मज़बूती से वापसी करूंगी।"

ऋतु फोगाट ने बनाया था जीत के साथ वापसी करने का लक्ष्य

भारत की सर्वश्रेष्ठ MMA फाइटर ऋतु फोगाट के अगले मैच की घोषणा अगस्त महीने में की गई थी और वो उससे पहले ही तैयारियों में जुट गई थीं ताकि पिछले कुछ मैचों से चले आ रहे जीत के सूखे का अंत कर पुरानी फॉर्म वापस पाई जा सके।

दरअसल मां बनने के बाद फोगाट ने इस साल फरवरी महीने में एक्शन में वापसी की और जापान की ही अयाका मियूरा को टक्कर दी। दुर्भाग्यवश, उन्हें पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। अब फोगाट को देश की पहली MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने की दिशा में बढ़ने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+