Michael Jordan Net Worth: खिलाड़ी नहीं, पैसा छापने की मशीन है माइकल जॉर्डन! नेटवर्थ जानकर चकरा जाएगा माथा
Michael Jordan Net Worth: अगर बास्केटबॉल का कोई खुदा होता, तो उसका नाम माइकल जॉर्डन (Michael Jordan) होता। कोर्ट पर छक्के नहीं, लाजवाब ड्रिबल और डंक चलते थे, और बाहर की दुनिया में ब्रांड डील्स और करोड़ों डॉलर। आज 2025 में माइकल जॉर्डन की नेटवर्थ $3.6 बिलियन (करीब 30 हजार करोड़ रुपये) से ज्यादा हो चुकी है। ये कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक ऐसे लीजेंड की है, जिसने खेल के साथ-साथ बिजनेस में भी गोल्डन बेंचमार्क सेट कर दिया।
माइकल जॉर्डन ने अपने पूरे NBA करियर में कुल $93.7 मिलियन कमाए, जो आज के हिसाब से लगभग $161 मिलियन होते हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि उनकी ये अरबों की कमाई NBA की सैलरी से नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और खासकर Charlotte Hornets टीम में निवेश से हुई। 2010 में उन्होंने ये टीम $175 मिलियन में खरीदी थी और 2023 में $3 बिलियन की वैल्यूएशन पर बेच दी। बस यहीं से उनकी नेट वर्थ में बंपर उछाल आया।

Nike और Jordan ब्रांड की जादुई कमाई
1984 में Nike ने माइकल को पांच साल के लिए $500,000 प्रति वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट दिया। तब माइकल ने कभी Nike के जूते पहने भी नहीं थे! लेकिन वही डील आज एक बिजनेस आइकन बन चुकी है। सिर्फ Nike से ही माइकल हर साल $80-100 मिलियन की रॉयल्टी कमाते हैं। Air Jordan ब्रांड अकेले सालाना $2.5 बिलियन से ज़्यादा की सेल करता है। आज बाजार में बिकने वाले हर 10 बास्केटबॉल शूज में से 6 पर जॉर्डन का नाम होता है।
एंडोर्समेंट से आए अरबों
Nike के अलावा माइकल ने Gatorade, Hanes, McDonald's, Coca-Cola जैसे दर्जनों ब्रांड्स के लिए काम किया। उन्होंने कभी कोई डील $10 मिलियन से कम में साइन नहीं की। 2015 में उन्होंने एक हेडफोन ब्रांड के $80 मिलियन के ऑफर को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें हेडफोन पहनना पसंद नहीं था! अब तक वे $1.4 बिलियन से ज्यादा सिर्फ एंडोर्समेंट्स से कमा चुके हैं।
प्रॉपर्टी से लेकर प्राइवेट जेट तक - लग्जरी लाइफ का अगला नाम
जॉर्डन की लाइफस्टाइल भी उतनी ही हाई-फ्लाइंग है जितनी उनकी नेट वर्थ। फ्लोरिडा के Jupiter में उनका 26,000 स्क्वायर फीट का आलीशान घर है, जिसमें 11 बेडरूम और एक प्राइवेट गोल्फ कोर्स तक है। शार्लेट में उनकी एक झील किनारे बनी हवेली है और शिकागो में 32,000 स्क्वायर फीट की मैन्शन भी है, जिसे उन्होंने $29 मिलियन में लिस्ट किया लेकिन अब तक नहीं बिकी। और हां, उनका Gulfstream G550 प्राइवेट जेट- जिसकी कीमत लगभग $50 मिलियन है।
डिवोर्स, फैमिली और पर्सनल लाइफ
माइकल ने पहली शादी 1989 में जुआनिटा वैनॉय से की थी। 2006 में तलाक हुआ, जिसमें उन्हें $168 मिलियन देने पड़े- ये स्पोर्ट्स वर्ल्ड के सबसे महंगे तलाक में से एक था। फिलहाल वे मॉडल Yvette Prieto से शादीशुदा हैं और जुड़वां बेटियों के पिता हैं। इतना ही नहीं, 2019 में वे दादा भी बने।
फेल होकर ही जीतना सीखा है- माइकल जॉर्डन
माइकल कहते हैं कि, 'मैंने अपने करियर में 9000 से ज्यादा शॉट्स मिस किए हैं, करीब 300 गेम हारे हैं, 26 बार फाइनल शॉट मिस किया है- और यही मेरी सफलता की वजह है।' यही माइकल जॉर्डन की असली पहचान है। मैदान पर जुनून और बाहर बिजनेस माइंड।
माइकल जॉर्डन सिर्फ एक बास्केटबॉल आइकन नहीं हैं, बल्कि बिजनेस, ब्रांड और बेशुमार लग्जरी की मिसाल भी हैं। उन्होंने गेम से करोड़ों कमाए, लेकिन असली गेम उन्होंने खेला कोर्ट से बाहर- और जीत भी गए।
ये भी पढ़िए- Gavi Net Worth: गर्लफ्रेंड के लिए ठुकरा दी शाही जिंदगी! राजकुमारी को ना कहने वाले फुटबॉलर की नेटवर्थ कितनी है?












Click it and Unblock the Notifications