ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल है ये हसीना, खूबसूरती के आगे एक्ट्रेस भी फेल, ऐसे बन गई करोड़ों की मालकिन
Beautiful Athlete Zehra Gunes: महिला खिलाड़ियों की खूबसूरती अक्सर फैंस के बीच चर्चाओं का केंद्र रही है। खूबसूरत महिला खिलाड़ियों पर फैंस का ध्यान अधिक रहता है और मीडिया कवरेज भी ऐसी खिलाड़ियों को अधिक मिलती है। जब कोई महिला खिलाड़ी खूबसूरत होती है तो वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो जाती है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उनके अधिक फॉलोअर्स होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला एथलीट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के कारण फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं।
करोड़ों की मालकिन हैं ज़ेहरा गुनेस (Beautiful Athlete Zehra Gunes)
तुर्की की वॉलीबॉल स्टार ज़ेहरा गुनेस अपने खेल और खूबसूरती दोनों के लिए फैंस के बीच पॉपुलर हैं। वह न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज़ेहरा की कुल संपत्ति लगभग 4 मिलियन डॉलर यानी 34 करोड़ बताई जाती है। उन्होंने अपने करियर में खेल के अलावा ब्रॉन्ड एंबसेडर बनने के साथ-साथ और भी कई माध्यमों से करोड़ों की कमाई की है।

आखिर कौन हैं ज़ेहरा गुनेस
ज़ेहरा का जन्म तुर्की में हुआ और 2018 में उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में जगह बनाई। उनकी हाइट लगभग 6.5 फीट है, जो वॉलीबॉल के लिए एक बड़ी ताकत है। इतनी ऊंचाई के कारण वे नेट के ऊपर आसानी से पोजीशन ले पाती हैं और विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें पैदा करती हैं। साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी ज़ेहरा ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। 25 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने खेल से दुनियाभर में नाम कमाया है।
सोशल मीडिया पर हैं काफी लोकप्रिय
इसके अलावा ज़ेहरा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3.9 मिलियन फॉलोअर हैं, जो उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल और खेल के प्रति जुनून को बताता है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ती है। ज़ेहरा गुनेस केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी हैं।
ओलंपिक में बटोरी थी सुर्खियां
ज़ेहरा गुनेस ने ओलंपिक में अपनी शानदार खेल से बहुत लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। ज़ेहरा ने पहली बार टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में तुर्की की टीम दक्षिण कोरिया से हार गई, लेकिन ज़ेहरा की प्रतिभा और खेल ने प्रशंसकों के दिल जीत लिए। लगभग दो घंटे और 17 मिनट तक चले इस रोमांचक मैच के बाद, ट्विटर पर ज़ेहरा का नाम खूब ट्रेंड हुआ। लोग उनके खेल की तारीफ कर रहे थे और कुछ उनकी लंबाई और आकर्षक रूप से भी प्रभावित हुए।












Click it and Unblock the Notifications