‘उन्होंने मेरे जितना नहीं किया,' सानिया को लेकर मैरी कॉम का विवादित बयान, बिग बॉस में जाकर दिखाया नीचा
मैरी कॉम का नाम भारतीय खेलों की सबसे बड़ी हस्तियों में लिया जाता है। बॉक्सिंग में 6 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने से लेकर ओलंपिक मेडल जीतने तक, उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। हालांकि इन दिनों बिग बॉस में नजर आ रहीं मैरी कॉम का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ फैंस उनके अंदाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें घमंडी तक कह रहे हैं।
दरअसल शो में काजी तौकीर के साथ बातचीत के दौरान मैरी कॉम से पूछा जाता है कि भारत में उनके जैसी और किन महिलाओं ने खेलों में शानदार काम किया है। बातचीत में तौकीर ने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल का नाम लिया। इस पर मैरी कॉम का जवाब था कि उन्होंने उनके जितना नहीं किया।

मैरी कॉम के इस जवाब का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि मैरी कॉम की उपलब्धियां बेशक बहुत बड़ी हैं लेकिन इस तरह किसी दूसरे खिलाड़ी की उपलब्धियों को कमतर बताना सही नहीं है। इसी वजह से कुछ फैंस उन्हें घमंडी तक बता रहे हैं।
पहले भी चर्चा में आया था ऐसा बयान
यह पहली बार नहीं है जब बिग बॉस में मैरी कॉम के आत्मविश्वास भरे अंदाज को लेकर चर्चा हुई हो। शो में एक अन्य बातचीत के दौरान वह एक कंटेस्टेंट से कहती नजर आई थीं कि उन्हें पूरी दुनिया जानती है।
मैरी कॉम शो में कई बार अपने करियर और देश के लिए किए गए योगदान का जिक्र भी करती नजर आती हैं। उनका करियर निश्चित तौर पर शानदार रहा है और उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग को दुनिया में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
सानिया और साइना को कम आंकना गलत
हालांकि इस बार सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल को लेकर दिया गया उनका जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। अब फैंस की बहस इस बात पर है कि क्या अपनी उपलब्धियों पर गर्व करना और दूसरे खिलाड़ियों की उपलब्धियों को कम आंकना दो अलग-अलग बातें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
