National Sports Policy: 2036 तक भारत को टॉप-5 खेल राष्ट्र बनाने की तैयारी, नई खेल नीति को हरी झंडी
National Sports Policy 2025: भारत सरकार ने देश की खेल प्रणाली को पूरी तरह बदलने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल नीति (NSP 2025) को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस नीति को मंजूरी दी है, जो अब 2001 की पुरानी नीति की जगह लेगी। इस नई नीति का उद्देश्य है भारत को 2036 ओलंपिक तक एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना।
नए टैलेंट को उभरने का मौका (National Sports Policy 2025)
देशभर में खेलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नीति प्रतिस्पर्धी लीग और प्रतियोगिताओं की स्थापना को बढ़ावा देगी। इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर खेलने का अनुभव मिलेगा और नए टैलेंट को उभरने का मौका मिलेगा। गांवों और शहरों दोनों में आधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे हर क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए बेहतरीन माहौल मिल सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की कोशिश
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खेलों की मजबूत व्यवस्था।
प्रतिभा की पहचान और उसे आगे बढ़ाने की प्रक्रिया।
विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, कोचिंग और एथलीटों के लिए संपूर्ण सहयोग।
राष्ट्रीय खेल संघों की क्षमता और संचालन में सुधार।
खेल विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल।
आर्थिक विकास के लिए खेल
भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को बढ़ावा देना।
खेल उपकरण निर्माण और खेल आधारित स्टार्टअप्स को समर्थन।
सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP), CSR और निवेश के नए रास्ते।
सामाजिक विकास में खेल की भूमिका
महिलाओं, गरीब वर्गों, जनजातीय समुदायों और दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम।
पारंपरिक भारतीय खेलों को बढ़ावा।
खेल को करियर विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करना।
जन आंदोलन के रूप में खेल
स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में फिटनेस अभियान।
देशभर में सामुदायिक खेल आयोजन।
हर नागरिक को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना।
शिक्षा के साथ खेल का एकीकरण
स्कूल पाठ्यक्रम में खेल को शामिल करना।
शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण।
रणनीति और कार्यान्वयन
निगरानी ढांचा: लक्ष्य और समयबद्ध परिणामों की निगरानी।
प्रौद्योगिकी का उपयोग: AI और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल।
राज्य नीति के लिए मॉडल: राज्यों को अपनी नीति इसी के अनुरूप बनाने की प्रेरणा।
संपूर्ण सरकार दृष्टिकोण: हर मंत्रालय और विभाग खेल को बढ़ावा देने में शामिल हो।












Click it and Unblock the Notifications