हॉकी वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से रौंदा, सेमीफाइनल का सपना टूटा, 51 साल का इंतजार जारी

IND vs ARG: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 2026 हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में सोमवार को खेले गए करो या मरो के मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हरा दिया। इस हार के साथ भारत टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया और वर्ल्ड कप में आखिरी बार 1975 में खिताब जीतने के बाद से सेमीफाइनल तक पहुंचने का इंतजार बढ़ गया है।

भारत को सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ कम से कम दो गोल के अंतर से जीत की जरूरत थी लेकिन टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। अर्जेंटीना ने पहले ही मिनट में जोकिन टोस्कानी के गोल से बढ़त बना ली। छठे मिनट में निकोलस डेला टोरे ने दूसरा गोल कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।

IND vs ARG

भारत ने इसके बाद वापसी की कोशिश की और पहला गोल दागकर स्कोर 1-2 किया, लेकिन अर्जेंटीना ने अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी। तीसरे क्वार्टर में टॉमस डोमेने ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अर्जेंटीना की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद भी भारत के पास वापसी का मौका था लेकिन लगातार गलत पास और अनफोर्स्ड एरर ने टीम की लय बिगाड़ दी।

चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने भारत की कमजोरियों का पूरा फायदा उठाया। डोमेने ने अपना दूसरा गोल किया, जबकि टोस्कानी ने भी दूसरा गोल दागते हुए स्कोर 5-1 कर दिया। भारत ने अंतिम मिनटों में सुखजीत सिंह और हार्दिक सिंह के गोल से अंतर जरूर कम किया लेकिन तब तक मुकाबला हाथ से निकल चुका था।

भारत की ओर से अंतिम क्षणों में मिले दो गोल केवल औपचारिकता साबित हुए। अर्जेंटीना ने 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें पूरी तरह खत्म कर दीं। भारतीय टीम अब इस वर्ल्ड कप में सातवें-आठवें स्थान के मैच में खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+