फिर से बदला भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का कलर, केसरिया पर हुआ था विवाद, एशियन गेम्स में लौटा पुराना रंग

भारतीय हॉकी टीम की जर्सी को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही बहस अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अपनी पारंपरिक नीली जर्सी में नजर आ सकती हैं। हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए नीले रंग को अपनी पहली पसंद बताया है, जबकि केसरिया को सेकेंडरी कलर के तौर पर रखा गया है।

यह फैसला उस विवाद के बाद आया है, जो हॉकी वर्ल्ड कप के समय देखने को मिला था। 2026 हॉकी वर्ल्ड कप के लिए केसरिया को टीम की प्राथमिक जर्सी का रंग बनाया गया था। इस बदलाव पर पूर्व कप्तान वीरेंद्र रासक्विन्हा समेत कई लोगों ने सवाल उठाए थे, क्योंकि नीला रंग लंबे समय से भारतीय हॉकी की पहचान रहा है।

hardik singh

नीला रंग बना पहली पसंद

हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर मनोहरन ने स्पोर्टस्टार से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ ने एशियन गेम्स के लिए पसंदीदा किट कलर पूछा था। इसके जवाब में हॉकी इंडिया ने नीले रंग को पहली पसंद और केसरिया को दूसरा रंग बताया। यानी एशियन गेम्स में टीम की मुख्य पहचान एक बार फिर नीले रंग से जुड़ती नजर आएगी।

वर्ल्ड कप में क्यों बदला था रंग?

गौर करने वाली बात यह है कि केसरिया जर्सी को लेकर हॉकी इंडिया का तर्क तकनीकी जरूरत से जुड़ा था। फेडरेशन ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में इस्तेमाल होने वाला नीला सिंथेटिक टर्फ कई बार नीली जर्सी के साथ रूप से मिल जाता है, जिससे खिलाड़ियों को मैदान पर अपने साथियों को पहचानने में परेशानी हो सकती है। इसी वजह से वर्ल्ड कप के लिए रंग में बदलाव किया गया था।

पूरी तरह नहीं हटा है केसरिया कलर

वर्ल्ड कप में केसरिया रंग के साथ खेले जाने पर विवाद देखने को मिला था। इसे राजनीति से भी जोड़कर देखा गया था। हालांकि प्लेयर्स ने उस समु टर्फ के हिसाब से रंग के सलेक्शन को सही माना था। ऐसा नहीं है कि केसरिया रंग पूरी तरह से हटा दिया गया है। अब भी यह टीम की जर्सी का हिस्सा रहेगा लेकिन प्राथमिकता अब ब्लू रंग को मिलेगी। बीच में केसरिया रंग की जर्सी के साथ भी खेला जा सकता है। हॉकी में कई बार अलग-अलग मैचों में जर्सी का रंग बदला हुआ नजर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+