ONE Championship फाइटरों से मिले हॉलीवुड के मशहूर एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ, सीखी स्ट्राइकिंग
हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में शानदार एक्शन के लिए मशहूर सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ की मुलाकात रिंग में मुक्कों, किक्स और कोहनी से एक्शन पैदा करने वाले फाइटरों से हुई। दुनिया के सबसे मशहूर मॉय थाई फाइटर रोडटंग जित्मुआंगनोन इस सुपरस्टार से मिलने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंचे।
इसके अतिरिक्त ब्रिटिश किकबॉक्सर बेन वूलिस ने हेम्सवर्थ के साथ रिंग में समय बिताया और पैड पकड़कर उन्हें मुक्के, किक्स आदि लगाने की ट्रेनिंग दी। यह ट्रेनिंग यकीनन आने वाली फिल्मों में ऑस्ट्रिलियाई एक्टर का काम काफी आसान कर दी।

Extraction 3 फिल्म के सेट पर हुआ रोडटंग और हेम्सवर्थ का मिलन
मार्वल की फिल्मों में 'थॉर' का किरदार निभाकर चर्चित हुए हेम्सवर्थ इन दिनों थाईलैंड में अपनी आने वाली फिल्म Extraction 3 की शूटिंग कर रहे हैं और रोडटंग थाईलैंड में ही रहते हैं। खास बात यह है कि इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म के भारतीय एक्टर रणदीप हुडा ने भी अहम रोल निभाया था।
कई बार के चैंपियन रह चुके रोडटंग और हेम्सवर्थ दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी मुलाकात की फोटो और वीडिया पोस्ट कर एक दूसरे के प्रति आभार दिखाया। वहीं रोडटंग ने उन्हें ग्लव्स (फाइटिंग के ग्लव्स) भी दिए। आपको बता दें कि थाई मेगास्टार इन दिनों 13 नवंबर को होने वाली फाइट के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं हेम्सवर्थ की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' दिसंबर में रिलीज होने जा रही है।
ब्रिटिश किकबॉक्सर ने हॉलीवुड सुपरस्टार को दी ट्रेनिंग
ब्रिटेन के जाने-माने किकबॉक्सर बेन वूलिस ने भी हेम्सवर्थ से मुलाकात की, लेकिन यह सिर्फ बातचीत करने तक ही सीमित नहीं रहे। हॉलीवुड सुपरस्टार ने ग्लव्स पहने और वूलिस ने पैड डालकर रिंग में स्ट्राइकिंग के गुर सिखाए।
32 वर्षीय फाइटर ने फिल्मी 'थॉर' को किक, घुटने के वार और अन्य स्ट्राइकिंग तकनीक सिखाई। इसके अतिरिक्त वूलिस ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस भेंट की फोटो और वीडियो पोस्ट कीं।


Click it and Unblock the Notifications
