'सरपंच' साहब की शान! भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कुल नेटवर्थ, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

Harmanpreet Singh Net Worth: राजगीर में हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत ने कोरिया को बुरी तरह हराते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने आठ सालों बाद एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया है। ओवरऑल भारत ने चौथी बार खिताबी जीत दर्ज कर फैन्स को ख़ुशी से झूमने का मौका दिया।

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जीत के बाद ख़ुशी जताते हुए अपनी रणनीति का खुलासा भी किया। हरमनप्रीत सिंह को प्यार से 'सरपंच' साहब भी बुलाते हैं। इस लेख में यह जानने का प्रयास किया गया है कि टीम इंडिया को उंचाई पर लेकर जाने वाले कप्तान की कमाई कैसे होती है और वह कितने अमीर हैं।

harmanpreet singh net worth

हरमनप्रीत की आय का मुख्य हिस्सा उनके सफल हॉकी करियर से आता है। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम के साथ खेलने के लिए वेतन मिलता है। साथ ही, FIH (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के टूर्नामेंट और ओलंपिक में मेडल जीतने पर मिलने वाली प्राइज मनी भी उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा है।

Harmanpreet Singh की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमनप्रीत सिंह की अनुमानित कुल संपत्ति करीब $5 मिलियन (लगभग ₹42 करोड़) है। उनकी यह संपत्ति उन्हें भारत के सबसे धनी हॉकी खिलाड़ियों में से एक बनाती है। भारत के कई क्रिकेटरों से भी हरमनप्रीत सिंह की कमाई ज्यादा है और वह लग्जरी लाइफ जीते हैं।

ब्रांड्स और लीग से कमाई

2015 में जब उन्हें हॉकी इंडिया लीग में 'दबंग मुंबई' ने खरीदा था, तब उन्हें $51,000 (लगभग ₹42 लाख) मिले थे। हरमनप्रीत कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं, जिनमें Puma, Asus और कुछ अन्य स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्रमोशन से भी उनकी कमाई काफी होती है।

Harmanpreet Singh का घर और कार कलेक्शन

पंजाब के अमृतसर से आने वाले हरमनप्रीत एक साधारण किसान परिवार से हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने एक शानदार लाइफस्टाइल हासिल की है। हरमनप्रीत अमृतसर में एक आलीशान घर में रहते हैं। हरमनप्रीत को गाड़ियों का भी शौक है। उनके कलेक्शन में एक Toyota Fortuner और एक Royal Enfield Bullet शामिल हैं। ये वाहन उनके जमीनी और मजबूत व्यक्तित्व को दर्शाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+