चैंपियन बनने के बाद फाइटर बना संन्यासी, अब फिर से मैदान में करने जा रहा है वापसी

मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैम्बोलैक रिंग में जितने खतरनाक अंदाज में फाइट करते हैं, रिंग के बाहर वह उतने ही शांत स्वभाव के हैं। अब यही थाई स्टार पहली बार अपनी बेल्ट को डिफेंड करने के लिए उतरने जा रहा है।

23 वर्षीय चैंपियन का सामना हमवतन स्टार योड-आईक्यू से ONE Championship के अगले इवेंट The Inner Circle 30 में शुक्रवार, 11 सितंबर को होगा। इस धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मैच का आयोजन बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

Rambolek

चैंपियन बनने के बाद ली दीक्षा

रैम्बोलैक ने मार्च महीने में तब के चैंपियन नबील अनाने को पांच राउंड की जोरदार फाइट में हराकर खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि वो बोद्ध भिक्षु बनने की दीक्षा लेंगे, जो कि थाईलैंड की संस्कृति में अधिकतर युवा करते हैं। यह उनके माता-पिता के प्रति सम्मान दिखाने का एक जरिया भी होता है।

रैम्बोलैक ने संन्यास के बारे में विस्तार से बताया, "यह पहला मौका था जब मैं पूर्ण रूप से बोद्ध भिक्षु बना। बचपन में मैंने सिर्फ एक दिन के लिए दीक्षा ली थी। लेकिन इस बार का अनुभव बहुत ही शानदार, शांति से भरा रहा। मैंने एक महीना और छह दिन मंत्रों का उच्चारण किया और मंदिर में काम किया।"

भिक्षा मांगने के दौरान अगले विरोधी का पता चला

कहते हैं कि चैंपियन बनना कठिन काम होता है, लेकिन चैंपियन बने रहना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है। अब रैम्बोलैक को अपना खिताब ऐसे फाइटर के खिलाफ बचाना है, जो पिछले 10 मैच लगातार जीते हैं। जब थाई स्टार भिक्षा लेने के लिए गलियों में निकले, तब जाकर उन्हें इस मैच के बारे में पता चला क्योंकि मठ में नेटवर्क नहीं आता था।

उन्होंने बताया, "मैं पहले से बहुत शांत हो गया हूं। अब किसी के कमेंट मुझे परेशान नहीं करते। जब मैं मठ (मोनेस्ट्री) में था तब उन्होंने (योड-आईक्यू) मुझे ललकारा और फिर मैच आधिकारिक हो गया। जब मैं सुबह भिक्षा लेने गया हुआ था तब मैंने यह खबर देखी थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+