सिर पर लगी जोरदार किक और मात्र 87 सेकंड में नॉकआउट से ढेर हुआ तगड़ा फाइटर, हैरान कर देगा वीडियो
ONE Championship: वन चैम्पियनशिप की साप्ताहिक मार्शल आर्ट्स इवेंट सीरीज के इस बार के संस्करण में एक ऐसा सनसनीखेज़ नॉकआउट आया, जिसे देख स्टेडियम में बैठे और टीवी पर देख रहे दर्शक सभी हक्के बक्के रह गए।
शुक्रवार, 17 अक्टूबर को लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 129 की 11वीं फाइट के दौरान इराकी फाइटर अयाद अलबद्र ने मॉय थाई मैच के दौरान अपने प्रतिद्वंदी पेटलमपन मुआदाब्लमपंग को हेड किक लगाकर मात्र 87 सेकंड में ढेर कर दिया।

दोनों स्ट्राइकरों ने ही संभलकर मैच की शुरुआत की और एक दूसरे पर हमले करने के मौके तलाशते हुए नजर आए। एक मिनट के बाद एक्शन में तेजी आई और दोनों की ओर से वार-पलटवार देखने को मिले। हालांकि, उनमें से एक भी एक दूसरे को कोई खास चोट नहीं पहुंचाया पाया।
फिर अलबद्र ने अपने तरकश से ऐसा तीर निकाला, जिसका जवाब थाई विरोधी के पास नहीं था। उन्होंने अपने विपक्षी को पंच लगाने के प्रयास में थोडी दूरी पर किया और फिर एक घातक किक सिर पर दे जड़ी। वह किक सीधा पेटलमपन के जबड़े पर जा लगी और वो मैट पर जा गिरे और बेसुध हो गए। इस तरह 24 साल के फाइटर ने यादगार जीत अपने नाम की।
अलबद्र ने लगाई जीत की हैट्रिक, 1 लाख यूएस डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट की दावेदारी की मजबूत
तीन-तीन मिनट के तीन राउंड की फाइट को शानदार अंदाज में अपने नाम करने के बाद इराकी एथलीट ने लगातार ONE Friday Fights में तीसरी जीत अपने नाम कर ली है। खास बात यह है कि उनकी सभी पिछले चार महीनों में आई हैं, जो दिखाती है कि वह कितनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अगर उनकी जीत का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो वह जल्द ही एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं।
मेन इवेंट मैच में दिखा ताबड़तोड़ एक्शन
शो के आखिरी मैच में दो धुरंधर स्ट्राइकर टेंगनुएंग फेयरटेक्स और टुन मिन आंग आमने-सामने आए और दोनों ने पूरे नौ मिनट तक एक दूसरे को जमकर पछाड़ा। टुन मिन आंग के चेहरे से खून भी बहने लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अंत में थाई अनुभवी स्टार टेंगनुएंग को तीनों जजों ने सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।












Click it and Unblock the Notifications