Republic Day 2022 : बड़ा सम्मान पाने पर खुश हुए नीरज चोपड़ा, वीडियो जारी कर कही ये बातें
नई दिल्ली। भारत को टोक्यो ओलंपिक में इकलाैत गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के माैके पर पद्मश्री पुरस्कार और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया है, जिसमें नीरज का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पद्मश्री पुरस्कार अवाॅर्ड से भी उन्हें नवाजा जाएगा। इसकी जानकारी सामने आते ही नीरज चोपड़ा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक वीडियो जारी कर सभी का शुक्रिया किया।

नीरज ने कहा, ''सभी को नमस्कार। काफी खुशी है। परम विशिष्ट सेवा मेडल और पद्मश्री पुरस्कार के बारे में पता लगा। और आपकी शुभकामनाएं व सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यहां पर हम अभी सुबह की ट्रेनिंग के लिए आए हैं। मेहनत करते रहेंगे और कोशिश करेंगे कि देश के लिए आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनको भी बहुत शुभकामनाएं, जिन्हें अवाॅर्ड मिला है। अपना ध्यान रखें। सभी को शुभ रात्रि।''
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर सेना के 6 जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, पांच को मरणोपरांत दिया जाएगा सम्मान
इसके अलावा उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ''यह जानकर विनम्र और सम्मानित महसूस हुआ कि मुझे पद्मश्री पुरस्कार और परम विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है। मैं आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए कड़ी मेहनत करता रहूंगा।''
बता दें कि भारत सरकार ने 128 पद्मश्री अवाॅर्ड की घोषणा कर दी है, जिसमें नीरज चोपड़ा के अलावा खेल के 8 दिग्गजों को भी सम्मान मिलेगा। चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 88.07 मीटर है।
पद्मभूषण
देवेंद्र झझारिया, पैरालिंपिक जेवलिन थ्रोअर, राजस्थान
पद्मश्री
सुमित अंतिल, पैरालिंपिक जेवलिन थ्रोअर, हरियाणा
प्रमोद भगत, बैडमिंटन, ओडिशा
वंदना कटारिया, हॉकी, उत्तराखंड
अवनी लेखरा, पैरालिंपिक शूटर, राजस्थान
शंकरनारायण मेनन, मार्शल आर्ट्स, केरल फै
सल अली डार, कुंग-फू, जम्मू-कश्मीर
ब्रम्हानंद संखवाल्कर, फुटबॉलर, गोवा












Click it and Unblock the Notifications