CWG 2022: लंबी कूद में इतिहास रचने के बाद मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर मेडल

बर्मिंघम, 5 अगस्त: मुरली श्रीशंकर ने 2022 में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में पुरुषों की लंबी कूद में 8.08 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता। उन्होंने अपनी पांचवीं छलांग के साथ यह उपलब्धि हासिल की। बहामास के लाखन नायर ने स्वर्ण पदक जीता। नायर ने भी 8.08 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई थी, लेकिन उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ 7.98 मीटर श्रीशंकर के 7.84 मीटर से बेहतर था जिसके चलते उनको गोल्ड मिला।

CWG 2022: Murali Sreeshankar creats history in mens long jump after winning silver

नियमों के तहत, यदि दो कूदने वालों को समान दूरी पर नापा जाता है, तो सेकेंड बेस्ट करने वाले को आगे स्थान दिया जाएगा।

इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के जोवन वैन वुरेन (8.06 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

दूसरे भारतीय मोहम्मद अनीस याहिया 7.97 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

इसके साथ श्रीशंकर ने इतिहास रचा है क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारतीय पुरुष लॉन्ग जंपर्स में श्रीशंकर का रजत सर्वश्रेष्ठ था। इससे पहले सुरेश बाबू ने 1978 के संस्करण में कांस्य पदक जीता था। ये एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें भारत ने अभी तक ओलंपिक में अपना खाता भी नहीं खोला है।

हालांकि इससे पहले महिलाओं में, प्रजुषा मलियाक्कल ने दिल्ली में 2010 संस्करण में रजत पदक जीता, जबकि दिग्गज अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2002 में कांस्य पदक जीता।

बुधवार को तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतकर इस कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में भारत का पदक खाता खोला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+