Mary Kom: मैरी कॉम ने अभी नहीं लिया संन्यास, स्टार बॉक्सर ने खुद किया बड़ा खुलासा
Mary Kom on Retirement News: भारत की स्टार बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के सन्यास की खबरों के बीच एक बड़ी अपडेट आई है। मैरी कॉम ने अब खुद सामने आकर अपने संन्यास की खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा उनके रिटायरमेंट की खबर पूरी तरह से गलत है। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रिटायरमेंट चाहिए होगा, वो खुद ही मीडिया के सामने आकर उसकी घोषणा करेंगी।
बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का कहना है, 'मैंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं जब भी इसकी घोषणा करना चाहूंगी व्यक्तिगत रूप से मीडिया के सामने आऊंगी। मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि मैंने संन्यास की घोषणा कर दी है और यह सच नहीं है।

उन्होंने कहा कि, 'मैं 24 जनवरी 2024 को डिब्रूगढ़ में एक स्कूल कार्यक्रम में भाग ले रही थी, जहां मैंने अपने खेल पर कहा कि, 'मुझमें अभी भी खेलों में उपलब्धि हासिल करने की भूख है, लेकिन ओलंपिक में उम्र सीमा मुझे भाग लेने की अनुमति नहीं देती है, हालांकि मैं भाग ले सकती हूं।' मैं अभी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं और जब भी मैं संन्यास की घोषणा करूंगा तो सभी को सूचित करूंगी।'












Click it and Unblock the Notifications