जंतर-मंतर पर फिर से बैठने जा रहे हैं पहलवान, बजरंग पूनिया ने बताया 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
जनवरी में जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से असंतुष्ट भारतीय पहलवान एक बार फिर से उसी जगह पर शाम 4 बजे इकट्ठे हो रहे हैं जहां वे इस मामले पर आगे की जानकारी देंगे।

भारत के दिग्गज रेसलर और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पुनिया ने रविवार को बताया कि रेसलर्स आज दिल्ली के जंतर मंतर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जहां वह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के साथ अपने विवाद की कानूनी प्रोसेस पर जानकारी देंगे।
पहलवानों का कहना है कि WFI चीफ बृजभूषण ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है और वह रेसलरों के साथ अच्छे से पेश नहीं आते हैं। पुनिया के अलावा टॉप के भारतीय पहलवानों में विनेश फोगाट, रवि दहिया और साक्षी मलिक भी इस साल जंतर मंतर में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
पुनिया ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि, हम 4:00 बजे जंतर-मंतर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। हम लीगल प्रोसेस से गुजर चुके हैं और इसके बारे में जानकारी देंगे।
बता दें जनवरी में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बाद यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने एक 'ओवरसाइट कमेटी' के गठन की घोषणा की थी जो WFI और उसके चीज चीफ ब्रिज भूषण शरण सिंह और बाकी कोचों के ऊपर लगे आरोपों की जांच करेगी। कमेटी को जिम्मेदारी दी गई थी कि वे इस मामले की रिपोर्ट मिनिस्ट्री को करेंगे।
ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम के नेतृत्व में इस कमेटी में पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त, पूर्व शटलर तृप्ति मुर्गुंडे, SAI सदस्य राधिका श्रीमन, टारगेट ओलंपिक पोडियम प्लान के पूर्व सीईओ राजेश राजगोपालन, और CWG स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगट हैं।
लेकिन इससे पहले अप्रैल में, पुनिया ने कहा था कि वे इस मामले में अब कोर्ट ही जाएंगे क्योंकि कमेटी की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुनिया ने बताया कि पढ़ने में आया है कि एक सदस्य इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं था फिर भी उसकी सहमति के बगैर ही इस रिपोर्ट पर साइन कर दिए गए और रिपोर्ट में सरकार को ही सही दिखाया गया है।
उन्होंने एएनआई से कहा, "हमें यह भी नहीं बताया गया कि रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी गई है।"












Click it and Unblock the Notifications