'वो नदीम का भाई है,' नीरज चोपड़ा की मां के बाद अरशद नदीम की MAA ने जीत लिया दोनों मुल्कों का दिल; Video

पेरिस ओलंपिक में दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत और पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। जीत की ये खुशी तब और दोगुनी हो, जब दोनों बेटों की माताओं ने अरशद और नीरज पर जी भरकर प्यार लुटाया, जिसका वीडियो अब फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

जगजाहिर है नदीम और नीरज की दोस्ती
दरअसल, खेल जगत में अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा के बीच प्रतिद्वंद्विता की चर्चाएं लगातार होती रहती हैं, लेकिन दोनों के बीच प्यार के अलावा कुछ नहीं है। पेरिस ओलंपिक के भाला फेंक फाइनल में अरशद (गोल्ड) और नीरज (सिल्वर) के 1-2 से जीतने के बाद, सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती की कहानियों की बाढ़ आ गई।

Neeraj Chopra Arshad Nadeem

नीरज की मां ने नदीम को बताया बेटे जैसा
नीरज की मां सरोज ने यहां तक ​​कह दिया कि अरशद भी उनके बेटे जैसा है। अब अरशद की मां ने भी यही कहा है और कहा है कि वह नीरज को अपने बेटे की तरह ही देखती हैं।

नीरज को लेकर क्या बोलीं नदीम की मां
अरशद की मां ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'वह भी मेरे बेटे जैसा है। वह नदीम का दोस्त और भाई भी है। हार-जीत खेल का हिस्सा है। भगवान उसे आशीर्वाद दें, वह पदक जीते। वे भाई जैसे हैं, मैंने भी नीरज के लिए प्रार्थना की है।' 'मैं पूरे पाकिस्तान की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने नदीम को समर्थन दिया और मेरे बेटे के लिए प्रार्थना की।'

ओलंपिक में दोनों एथलीट ने रच दिया इतिहास
अरशद पाकिस्तान के इतिहास में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए, जबकि नीरज लगातार दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय और ट्रैक एवं फील्ड में पहले खिलाड़ी बन गए।


इससे पहली नीरज की मां सरोज ने पानीपत के खंडरा में पीटीआई वीडियो से कहा कि, 'हम रजत पदक से बहुत खुश हैं, जिसने स्वर्ण पदक जीता वह भी हमारा बच्चा है और जिसने रजत पदक जीता वह भी हमारा बच्चा है। सभी एथलीट हैं, सभी कड़ी मेहनत करते हैं।'

ये भी पढ़िए- जिन्हें ब्रॉन्ज की भी नहीं थी आस उन्हें कैसे मिल गया गोल्ड? नदीम ने विपरीत परिस्थितियों में ऐसे पाई विजय

उन्होंने कहा कि, 'नदीम भी अच्छा है, वह अच्छा खेलता है, नीरज और नदीम में कोई अंतर नहीं है। हमने स्वर्ण और रजत पदक जीता, हमारे लिए कोई अंतर नहीं है।' चोपड़ा और नदीम दोनों मैदान पर प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद मैदान के बाहर अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+