गोल्ड जीतने के बाद पाकिस्तानी झंडा लपेटकर फूट-फूटकर रोए अरशद नदीम, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
अरशद नदीम ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में 92.97 मीटर की दूरी तय करके नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया, और पाकिस्तान को 32 साल में अपना पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया। पेरिस में अरशद की जीत से पहले, पाकिस्तान ने ओलंपिक में कभी भी व्यक्तिगत स्वर्ण पदक नहीं जीता था। गोल्ड जीतने के बाद अरशद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कभी भाला खरीदने के लिए भी करना पड़ा संघर्ष
दरअसल, पाकिस्तान ने इससे पहले सिर्फ़ तीन गोल्ड मेडल जीते थे, सभी फील्ड हॉकी में, उनकी टीम ने 1960, 1968 और 1984 में खिताब जीते थे। अरशद के लिए यह एक आश्चर्यजनक उपलब्धि थी, क्योंकि अरशद वही एथलीट हैं जिन्हें ट्रेनिंग के लिए एक नया भाला खरीदने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा था।

फूट-फूटकर रोए अरशद नदीम
पाकिस्तान के झंडे को लपेटे अरशद नदीम ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। इस दौरान भावुक अरशद नदीम को अपने कोच को गले लगाते हुए देखा जा सकता है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, 2022 कॉमनवेल्थ चैंपियन नदीम, जोकि टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहे और पिछले साल बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता थे, उन्होंने कहा कि यह परिणाम 'पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि मैंने इसके लिए वर्षों से बहुत मेहनत की है।'
नदीम ने कहा कि, 'मेरी ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत रंग लाई है। क्रिकेट की तरह ही भाला फेंक में भी प्रतिद्वंद्विता थी! पाकिस्तान और भारत में लोग हमें एक साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए देखने के लिए उत्सुक थे।' नीरज चोपड़ा को पेरिस में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। क्रिकेट मैचों या अन्य खेलों की बात करें तो दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता है, लेकिन दोनों देशों के युवाओं के लिए हमारे खेल को देखना और हमारा अनुसरण करना अच्छी बात है। 'यह दोनों देशों के लिए सकारात्मक बात है।'
ये भी पढ़ें- जिन्हें ब्रॉन्ज की भी नहीं थी आस उन्हें कैसे मिल गया गोल्ड? नदीम ने विपरीत परिस्थितियों में ऐसे पाई विजय
नदीम ने कहा कि उनकी महत्वाकांक्षा और भी आगे तक भाला फेंकने की है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे और भी आगे जाने की उम्मीद थी और मैं और भी आगे जाने की उम्मीद कर रहा हूं।' उन्होंने अपने नए ओलंपिक रिकॉर्ड को दो मीटर से अधिक से पीछे छोड़ने के बाद कहा कि, 'मैं अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ को 95 मीटर से अधिक तक बढ़ाने की और भी कोशिश करूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications