पिता और छोटे भाई का सपना टूटा, अब 22 वर्षीय फाइटर वर्ल्ड चैंपियन बनने से एक कदम दूर

किसी भी पिता के लिए सबसे खास पल वह होता है, जब उनकी संतान उनसे ज्यादा कामयाबी हासिल कर ले। ऐसा ही कुछ 22 वर्षीय मॉय थाई फाइटर अलिफ सोर डेचापैन भी हासिल करने में कायमाब रहे क्योंकि वग अपने पिता से चार कदम आगे निकल चुके हैं।

अब थाई-मलेशियाई युवा स्टार इस हफ्ते होने वाले ONE Championship के इवेंट The Inner Circle 23 की मुख्य फाइट में खिताबी मैच के लिए उतरेंगे। उनका सामना 42 वर्षीय दिग्गज सैम-ए से ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा। यह अलिफ के प्रमोशनल करियर का पहला वर्ल्ड टाइटल मैच है।

Aliff Sor Dechapan

अपने पिता के मार्गदर्शन में चले और उनसे भी बड़ा मुकाम हासिल किया

अलिफ के पिता एक बॉक्सर थे और मलेशिया का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ ईस्ट एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे, मगर गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए। लेकिन 22 वर्षीय फाइटर ने न सिर्फ अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलना शुरु किया बल्कि उनसे भी आगे निकल गए।

उन्होंने बताया, "मेरे पिता ही मेरे आदर्श हैं। उन्होंने हर चीज में मेरा साथ दिया है। वह चाहते थे कि मैं उनसे भी ज्यादा कामयाब बनूं। मैंने साउथ ईस्ट एशियन गेम्स में गोल्ड कर यह कर दिखाया क्योंकि मेरे पिता यह करने में नाकाम रहे थे।

छोटे भाई की दुर्घटना के बाद खेल को गंभीरता से लिया

अलिफ के छोटे भाई टायक्वोंडो की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन एक चोट ने सब कुछ बदलकर रख दिया। उसके बाद अलिफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी की एक के बाद एक नई कहानी गढ़नी शुरु कर दी है।

अलिफ ने खेल के प्रति गंभीर होने के बारे में कहा, "जब मैं छोटा था तो मै अपने छोटे भाई के काफी करीब था। वह काफी मशहूर एथलीट था, लेकिन एक दुर्घटना की वजह से उसने फाइट करना छोड़ दिया। फिर मैंने उसकी जगह फाइट करने का निर्णय लिया।"

उनकी सफलता उन्हें ONE Championship में लेकर आई, जहां अलिफ ने शानदार प्रदर्शन कर नौ फाइट जीतीं और साथ ही 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता और अब वो खिताब जीतने के बेहद करीब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+