अमेरिकी स्प्रिंटर टोरी बोवी का 32 साल की उम्र में निधन, घर में मिला शव

अमेरिकी स्प्रिंटर ने रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। घर में उनका शव मिला।

Tori Bowie

Tori Bowie Passed away: अमेरिका की रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता लॉन्ग जम्प एथलीट और स्प्रिंटर टोरी बोवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर है। टोरी बोवी का शव फ्लोरिडा में उनके घर में मिला। बोवी पिछले कुछ दिनों से नहीं दिखी थीं, इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो उनको मृत पाया। उनकी उम्र 32 साल थी।

साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में टोरी को गोल्ड मेडल मिला था। उनको 4x100 मीटर रिले गोल्ड में मेडल मिला। ओलंपिक में उनके नाम स्वर्ण के अलावा सिल्वर और ब्रोंज मेडल भी हैं। इसके अलावा वर्ल्ड चैम्पियनशिप में टोरी बोवी ने तीन दो गोल्ड और एक ब्रोंज मेडल जीता है।

टोरी बोवी के निधन की खबर उनकी मैनेजमेंट कंपनी ने की। सोशल मीडिया पर लिखा गया कि हमने अपनी प्रिय क्लाइंट, मित्र, बेटी अहर बहन को खो दिया है। वह एक चैम्पियन तथा प्रकाश की चमकदार किरण थीं। हम उनके निधन से वास्तव में दुःखी है। हमारी प्रार्थनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और उनसे प्यार करने वालों के साथ हैं।

ओलंपिक में टोरी ने 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा 100 मीटर रिले में सिल्वर और 200 मीटर में ब्रोंज मेडल अपने नाम किया था। साल 2029 में लम्बी कूद में वह चौथे स्थान पर थीं। इसके अलावा अंतिम बार उन्होंने अधिकारिक तौर पर उन्होंने किसी स्पर्धा में भाग जून 2022 में लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+