एक हादसे ने इस खिलाड़ी के करियर और जिंदगी को कर दिया तबाह, 9 साल बाद भी नहीं हुआ पूरी तरह ठीक

सात बार के फार्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर की, जो साल 2013 में एक स्कीइंग दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनके साथ यह घटना फ्रांस के फ्रेंच आल्प्स शहर में घटी थी।

Michael Schumacher accident

भारतीय टीम के स्टार ऋषभ पंत के रोड एक्सीडेंट की खबर ने हर क्रिकेट प्रेमी को अंदर से हिला दिया है। शुक्रवार तड़के ऋषभ पंत की गाड़ी उस वक्त हादसे का शिकार हो गई जब वो दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नारसन बॉर्डर के पास ऋषभ पंत की गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। इस दौरान पंत ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद पंत के क्रिकेटर करियर पर तलवार लटक गई है। दरअसल, अभी कहना मुश्किल है कि पंत को रिकवर होने में कितना समय लगेगा, लेकिन इतना जरूर है कि इस हादसे से उनका क्रिकेटर करियर जरूर प्रभावित होगा।

आइए आपको हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताते हैं, जिसका करियर हादसे की भेंट चढ़ गया, क्योंकि वो खिलाड़ी एक्सीडेंट की वजह से लंबे समय तक कोमा में रहा था, जिसके कारण उसका करियर खत्म हो गया। हम बात कर रहे हैं सात बार के फार्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर की, जो साल 2013 में एक स्कीइंग दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनके साथ यह घटना फ्रांस के फ्रेंच आल्प्स शहर में घटी थी। एक्सीडेंट के दौरान शूमाकर के सिर पर चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो कोमा में चले गए थे।

आपको बता दें कि माइकल शूमाकर के साथ यह हादसा 29 दिसंबर 2013 में हुआ था। इस हादसा को 9 साल हो गए हैं, लेकिन 9 साल के बाद भी शूमाकर के जहन में यह हादसा आज भी ताजा है। हादसे के वक्त शूमाकर अपने 14 साल के बेटे के साथ मेरिबल रिसॉर्ट में स्‍कीईंग कर रहे थे। उस समय वह गिर गए थे और एक चट्टान से उनका सिर टकरा गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर की सर्जरी भी हुई थी।

शूमाकर जो अब 53 साल के हैं उन्होंने उस हादसे के वक्त हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन चोटों की गंभीरता ने उन्हें सर्जरी कराने के लिए मजबूर कर दिया। 2014 में उन्हें उनके होम टाउन स्विटजरलैंड भेज दिया गया था, जहां उन्होंने खुद को क्वारंटाइन रखा। नौ साल पहले हुई दिल दहला देने वाली दुर्घटना के बाद से शूमाकर की स्थिति के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उनका परिवार बहुत प्राइवेसी बरत रहा है, लेकिन उनकी पत्नी समय-समय पर माकर के बारे में अपडेट देती रही हैं।

आपको बता दें कि उस हादसे के बाद शूमाकर अपने परिवार के साथ एकांत जगह पर रहते हैं और अपने परिवार के साथ ही समय बिताते हैं। हादसे के बाद शूमाकर को करीब से जानने वालों में फरारी के पूर्व बॉस और शूमाकर के दोस्त जीन टॉड भी शामिल हैं। उनका भी कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इससे भयानक हादसा कभी नहीं देखा। मैं समझ सकता हूं कि शूमाकर का परिवार मेरे दोस्त का अच्छे से ध्यान रखता है, माइकल अभी लड़ रहा है और हम बस आशा करते हैं कि वो जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+