Lovlina Borgohain ने BFI पर लगाया प्रताड़ना का आरोप!, कहा, 'कॉमनवेल्थ गेम्स से 8 दिन पहले रोकी गई ट्रेनिंग'

ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) पर बड़ा आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, 25 जुलाई: ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) पर बड़ा आरोप लगाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक पहले उन्होंने बीएफआई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग फेडरेशन की राजनीति के चक्कर में उनकी ट्रेनिंग प्रभावित हो रही है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

Lovlina Borgohain

शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज मैं बहुत दुख के साथ कह रही हूं कि मेरे साथ बहुत हैरेसमेंट हो रहा है। हर बार मेरे कोच संध्या गुरुंग जिन्होंने मुझे ओलंपिक में मेडल लाने में मदद की, उन्हें बार-बार हटा कर मेरे ट्रेनिंग प्रोसेस और कम्पीटिशन में हमेशा हैरेसमेंट करते हैं। बहुत कोशिशों के बाद उन्हें जब आने दिया गया तो खेल गांव में उन्हें एंट्री नहीं दी जा रही है।' इंग्लैंड आने से पहले भी मुझे अपने कोच के साथ ट्रेनिंग करने में बहुत मुश्किल हुई। बार-बार हाथ जोड़ कर मिन्नत करने के बावजूद बहुत देर से उन्हें जॉइन कराया जाता है।

ट्रेनिंग में हो रही परेशानी
उन्होंने कहा, 'मुझे ट्रेनिंग में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है और मेंटल हैरेसमेंट भी होता है। मेरे साथ ऐसा तब किया जा रहा है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरे मुकाबले के सिर्फ 8 दिन बचे हुए हैं। मेरे दूसरे कोच को भी वापस इंडिया भेज दिया गया। मैं नहीं समझ पा रही हूं कि कैसे मैं अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दूं। इन्हीं सब कारणों से पिछले वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेरा प्रदर्शन खराब रहा था और राजनीति के चक्कर में कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेरे साथ ऐसा ही करना चाहते हैं। आशा करती हूं कि मैं मेरे देश के लिए इस राजनीति को तोड़कर मेडल ला पाऊं। जय हिंद।'

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
इस मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लवलीना बोरगोहेन हमारे देश की शान हैं। उन्हें हर लिहाज से समर्थन और मदद मिलना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि सरकार इस पूरे मामले पर एक्शन जरूर लेगी।

पिता ने कही ये बात
बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के पिता टिकेन बोरगोहेन ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि, उन्होंने अपने कोच के बारे में ट्वीट किया है जिन्हें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव से मेरी बात हुई, वे परिसर के अंदर कोच की एंट्री कराने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत दुखद घटना है लेकिन मैं चाहता हूं कि वह अपने आगामी खेल पर ध्यान दें और राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करें। हम चाहते हैं कि वह देश के लिए पदक लाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+