PKL 2022: गुजरात जाएंटस को दबंग दिल्ली ने चटाई धूल, अंकतालिका में फिर हासिल किया पहला स्थान

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। दबंग दिल्ली केसी ने आखिरकार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में जारी वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 81वें मैच में शनिवार को गुजरात जाएंट्स को 41-22 के अंतर से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत सीजन की आठवीं जीत हासिल की। उसके लिए रेडरों ने 20 अंक जुटाए जबकि युवा डिफेंडर कृष्ण ढुल (5 अंक) के नेतृत्व में डिफेंस ने रिकॉर्ड 17 अंक बनाए। दिल्ली के लिए दिग्गज मंजीत चिल्लर ने भी हाई-5 किया। गुजरात का डिफेंस सिर्फ 6 अंक ले सका जबकि रेडर 14 अंक जुटा सके।

परदीप कुमार ने गुजरात के लिए सबसे अधिक 7 अंक बनाए। दिल्ली के लिए विजय ने आठ जबकि संदीप नरवाल और आशू मलिक ने 6-6 अंक लिए। दिल्ली ने जबरदस्त शुरुआत की। रेडरों ने दो अंक लिए तो डिफेंस ने दो टैकल कर चार मिनट के बाद स्कोर 4-0 कर दिया। हालांकि जीवा की गलती पर गुजरात ने अपना खाता खोला। फिर डू ओर डाई रेड पर परवेश भैंसवाल की गलती पर दिल्ली ने एक और अंक लिया। परदीप ने गुजरात को एक अंक दिलाया लेकिन छठे मिनट में गुजरात ने एक अंक के लिए अपना रिव्यू गंवा दिया।

और पढ़ें: IND vs WI: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भुवनेश्वर कुमार को दी चेतावनी, कहा- अगर नहीं किया ऐसा तो करियर खत्म

विजय ने सुपर रेड के साथ दिल्ली को 8-2 से आगे कर दिया। गुजरात सुपर टैकल पर थे। संदीप आए और सुनील को आउट किया। अब ऑलआउट का खतरा था लेकिन संदीप को सुपर टैकल कर इसे टाल दिया। दिल्ली ने हालांकि 10वें मिनट में गुजरात को ऑल आउट कर 14-6 की लीड ले ली। आलइन के बाद गुजरात ने लगातार दो अंक लिए। फिर दिल्ली ने भी लगातार दो अंक लिए। स्कोर 16-8 हो गया था।

धीरे-धीरे यह लीड बढ़ता हुआ 22-11 हो गया और अब गुजरात के लिए फिर से सुपर टैकल आन था। फिलहाल पहला हाफ इसी स्कोर पर समाप्त हुआ। दिल्ली के रेडरों ने इस हाफ में 13 और डिफेंडरों ने सात अंक लिए जबकि गुजरात के रेडर 7 और डिफेंडर सिर्फ 4 अंक ले सके। ब्रेक के बाद गुजरात के लिए डू ओर डाई रेड पर भुवनेश्वर गौर अंक लेकर गए। फिर दिल्ली के लिए डू ओर डाई रेड पर आशू मलिक आए। वह भी लपक लिए गए। गुजरात ने लगातार तीन अंक लिए। स्कोर 14-22 था। फिर दिल्ली ने लगातार तीन अंक लेकर हिसाब बराबर किया। गुजरात के लिए फिर से सुपर टैकल आन था। संदीप ने लेफ्ट कार्नर को बाहर भेजा और फिर दिल्ली ने गुजरात को दूसरी बार ऑल आउट कर 30-14 की लीड ले ली।

और पढ़ें: Australian Open 2022: एश्ले बार्टी ने खत्म किया 44 साल का सूखा, महिला सिंगल्स का खिताब जीत रचा इतिहास

10 मिनट बचे थे और दिल्ली को 15 अंक की लीड मिली हुई थी। परदीप ने अपनी दो रेड पर तीन अंक लेकर गुजरात को राहत दी। फिर डिफेंस ने डू ओर डाई रेड पर आशु को लपक लिया। स्कोर 19-30 हो गया था। अब दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। परदीप डू और डाई रेड पर आए लेकिन कृष्ण ढुल ने उन्हें लपक दिल्ली को दो अंक दिलाए। ढुल ने इसी के साथ अपना हाई-5 पूरा किया। यह इस सीजन में दिल्ली के लिए पहला हाई-5 है।

दिल्ली के डिफेंडरों ने इसके बाद एक और सुपर टैकल करते हुए स्कोर 34-19 कर दिया। यहां से गुजरात के लिए वापसी मुश्किल था। इसके बाद मंजीत ने अपना हाई-5 पूरा करते हुए स्कोर 37-21 कर दिया। दो मिनट बचे थे और इसके बाद दिल्ली के लिए जीत मात्र औपचारिकता रह गई थी।

Position Team Played Won Lost Tie Points
1 Dabang Delhi K.C. 14 8 4 2 48
2 Bengaluru Bulls 15 8 6 1 46
3 Patna Pirates 12 8 3 1 45
4 Haryana Steelers 14 6 5 3 42
5 U Mumba 13 5 3 5 41
6 Bengal Warriors 14 7 6 1 41
7 U.P Yoddha 14 5 6 3 40
8 Puneri Paltan 14 7 7 0 37
9 Jaipur Pink Panthers 13 5 6 2 35
10 Tamil Thalaivas 12 3 4 6 34
11 Gujarat Giants 12 3 6 3 28
12 Telugu Titans 14 1 10 3 22
Points system - Win: 5pts | Tie: 3pts | Loss by 7 or less points: 1pt | Loss by more than 7 points: 0 pts

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+