Australian Open 2022: एश्ले बार्टी ने खत्म किया 44 साल का सूखा, महिला सिंगल्स का खिताब जीत रचा इतिहास

Australian Open
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर 1 महिला टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने मेलबर्न में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में शनिवार को इतिहास रचते हुए महिला टेनिस में 44 साल का सूखा खत्म कर दिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के महिला सिंगल्स का फाइनल मैच शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की ही एश्ले बार्टी और अमेरिकन टेनिस स्टार डैनिएल कॉलिन्स के बीच हुआ, जिसमें बार्टी ने एकतरफा दबदबा बनाते हुए लगातार दो सेट जीतकर खिताब को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली दूसरी महिला टेनिस स्टार बन गई हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में आखिरी बार मेजबान खिलाड़ी ने 44 साल पहले ग्रैंडस्लैम जीता था जिसके बाद से उसे अगले खिताब के लिये 44 साल का इंतजार करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के लिये 1978 में क्रिस ओ नील ने 1978 में महिला सिंगल्स का ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था, जिसके 44 साल बाद अब एश्ले बार्टी ने यह कारनामा किया है। एश्ले बार्टी ने फाइनल मैच में डैनिएल कॉलिन्स को 6-3, 7-6 की स्कोर लाइन से मात देकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ बार्टी ने अपने टेनिस करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है।

और पढ़ें: 2007 विश्वकप फाइनल के 15 साल बाद मिस्बाह उल हक ने किया खुलासा, बताया क्यों खेला था वो स्कूप शॉट

एश्ले बार्टी ने 2019 में फ्रेंच ओपन के साथ अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था, जिसके बाद वो 2021 के विंंबलडन की विजेता बनी और अब ऑस्ट्रेलियन ओपन भी अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही लगभग हर मैदान पर खिताब जीत लिया है। पहले सेट को आसानी से अपने नाम करने के बाद बार्टी को डैनिएल ने दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दी। एक वक्त ऐसा रहा जब डैनिएल ने दूसरे सेट में 5-1 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन बार्टी ने वहां से वापसी करते हुए स्कोर लाइन को 7-6 से अपने नाम कर लिया और खिताब जीत गई।

गौरतलब है कि एश्ले बार्टी के चैम्पियन बनने के इस मौके पर ओ नील स्टैंडस में बैठकर चीयर करती नजर आ रही थी और जैसे ही उनके विजेता बनने का ऐलान हुआ एरिना में बैठे सभी लोग जोश से उनका नाम पुकारते नजर आये। बार्टी ने टाइब्रेकर सेट को तोड़ने के बाद 4-0 की बढ़त बना ली थी।

और पढ़ें: IPL की वजह से लुंगी एंगिडी को हुआ फायदा, बताया कैसे धोनी और सीएसके की वजह से बदला करियर

आपको बता दें कि 25 वर्षीय एश्ले बार्टी ने डैफिने एक्हर्सट मेमोरियल कप में मिली इकलौती हार के बाद डैनिएल कॉलिन्स के खिलाफ एक भी सेट नहीं गंवाया है और अपने जीत के रिकॉर्ड को 4-1 कर दिया है। वहीं कॉलिन्स अपने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रही थी। इससे पहले वो 17 बार शामिल हो चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वो टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+