IND vs WI: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भुवनेश्वर कुमार को दी चेतावनी, कहा- अगर नहीं किया ऐसा तो करियर खत्म

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शर्मनाक दौरे के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर एक्टिव होकर खेलती नजर आयेगी, जिसमें उसका सामना वेस्टइंडीज की टीम से होगा। दोनों देशों के बीच घरेलू सरजमीं पर होने वाली इस सीरीज का आगाज 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी को खेले जाने वाले पहले मैच में जीत के साथ जहां भारतीय टीम 2022 में अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी तो वहीं पर कप्तान के रूप में वापसी कर रहे रोहित शर्मा भी अपनी टीम को दोबारा जीत की राह पर ले जाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी जिसकी वजह से वो पूरे दौरे से बाहर गये थे।
और पढ़ें: 2007 विश्वकप फाइनल के 15 साल बाद मिस्बाह उल हक ने किया खुलासा, बताया क्यों खेला था वो स्कूप शॉट
साउथ अफ्रीका में रोहित शर्मा के न खेलने की वजह से केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली लेकिन भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय गेंदबाजी अटैक की जमकर आलोचना की जा रही है। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह को छोड़ दिया जाये तो भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर खासा कामयाब नहीं हुए जिसकी वजह से भुवी को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IPL की वजह से लुंगी एंगिडी को हुआ फायदा, बताया कैसे धोनी और सीएसके की वजह से बदला करियर

अगर नहीं किया ये काम तो खत्म हो जायेगा भुवी का करियर
भुवनेश्वर कुमार को 2 वनडे मैच में खेलने का मौका मिला जिसमें वो एक भी विकेट नहीं चटका सके और फिर आखिरी मैच में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को वनडे प्रारूप में जगह नहीं मिली है लेकिन टी20 प्रारूप में बरकरार रखा गया है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने इस भारतीय गेंदबाज को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो अपनी गेंदबाजी में गति लेकर नहीं आते हैं तो बतौर तेज गेंदबाज उनका करियर समाप्त हो गया है।

मोहम्मद आसिफ जैसा कुछ स्पेशल चाहिये
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'भुवनेश्वर कुमार को अपनी गति पर सच में काफी काम करने की जरूरत है। 125-130 की गति के साथ अगर आपके पास मोहम्मद आसिफ जैसे कुछ एक्स्ट्रा स्पेशल नहीं है या फिर परिस्थितियों से आपको ज्यादा मदद नहीं मिलती है तो बतौर तेज गेंदबाज आपका करियर समाप्त मान लिया जाता है।'

भारत को दूसरे बॉलर्स की तरफ देखना होगा
गौरतलब है कि दूसरे वनडे मैच के दौरान जब भुवनेश्वर कुमार को लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत से सवाल किया गया तो उन्होंने उनका साथ देते हुए जवाब दिये लेकिन सलमान बट्ट को यह रणनीति समझ नहीं आ रही। उनका मानना है कि बतौर तेज गेंदबाज यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।
उन्होंने कहा,'अगर साउथ अफ्रीका में विकेटकीपर आपके साथ खड़ा है तो मुझे नहीं पता कि एक तेज गेंदबाज के रूप मे आप कहां ठहरते हैं। जाहिर तौर पर भारत को यहां से आगे बढ़कर विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की ओर देखना होगा। जहां पर बल्लेबाज को गेंदबाज देखते डर लगे और तभी वो वापसी कर सकते हैं। अगर आपके पास स्पीड है तो मार पड़ सकती है लेकिन स्पीड नहीं होने पर बल्लेबाज दो बार सोचता भी नहीं है। वह पूरे विश्वास के साथ बॉलर पर हमला करता है। इसी वजह से सिराज वहां पर हैं। वह पिछली सीरीज में भी थे पर एक भी मैच नहीं खेले, उम्मीद है कि इस बार उन्हें घर पर गेंदबाजी करने का मौका जरूर मिलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications