PKL 2022: आखिरी रेड में गुजरात जाएंटस ने पलटा पासा, रोमांचक मैच में तमिल थलाइवाज को हराया

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। कबड्डी के किसी मैच में कितने उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, गुजरात जाएंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच गुरुवार को खेले गया वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 66वें मैच के दौरान देखने को मिला। इस सीजन में एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार अंतिम रेड पर मैच का फैसला हुआ है और इस मैच में भी गुजरात ने आखिरी रेड पर अंक लेकर थलाइवाज को 37-35 के अंतर से हराया। इस सीजन में गुजरात की यह तीसरी जीत है और इसके नायक बने ऑलराउंडर की भूमिका में नौ अंक अपने नाम किए। इसके अलावा कप्तान सुनील कुमार का हाई-5 और राकेश नरवाल के 6 अंक भी गुजरात के काम आए।

सब्सीट्यूट प्रदीप कुमार का बहुमूल्य सुपर रेड कभी नहीं भूला जा सकता, क्योंकि वही गुजरात को मैच में वापस लाया। थलाइवाज के लिए मंजीत सिंह और अजिंक्य पवार ने सुपर-10 लगाए। थलाइवाज को 11 मैचों में तीसरी हार मिली। मुकाबला शुरू नहीं हुआ था कि थलाइवाज के लिए डू ओर डाई रेड की बारी आ गई। गुजरात के डिफेंस ने भवानी राजपूत को लपक लिया। पहले चार मिनट में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। अगले दो मिनट में गुजरात ने तीन अंक बटोरे और 5-3 की लीड ले ली।

और पढ़ें: ICC ने जारी की महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर, दो भारतीय प्लेयर्स को मिली जगह

राकेश नरवाल ने अपनी अगली दो रेड पर गुजरात के लिए तीन अंक बटोरे औऱ थलाइवाज को ऑल आउट की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। थलाइवाज के लिए अजिंक्य पवार ने बोनस लिया और फिर सागर के साथ सुपर टैकल को अंजाम दे सुरजीत को रिवाइव कराया। स्कोर 7-8 हो गया था। सब्सीट्यूट पवार की अगली रेड पर सुलेमान पहलवानी ने गलती की। अब थलाइवाज 9-8 से आगे हो गए थे। अब गुजरात के लिए पहली डू ओर डाई रेड पर एचएस राकेश थे। सागर और सुरजीत ने उन्हें लपक स्कोर 10-8 कर दिया। पवार को डू ओर डाई रेड पर लपक गुजरात के डिफेंस ने स्कोर 9-10 किया।

अब महेंद्र राजपूत की डू ओर डाई रेड थी। सुरजीत गलती कर बैठे। गुजरात की टीम अब 11-10 से आगे हो गई थी। थलाइवाज फिर ऑलआउट की कगार पर थे। एचएस राकेश के खिलाफ एमएस अतुल गलती कर बैठे। फिर गुजरात ने थलाइवाज को ऑल आउट कर 15-12 की लीड ले ली। आलइन के बाद दोनों टीमों को 2-2 अंक मिले। हाफटाइम तक स्कोर 17-14 से गुजरात के पक्ष में था। ब्रेक के बाद थलाइवाज को एक अंक मिला। एचएस राकेश की रेड पर साहिल गलती कर बैठे और अपनी टीम को दो अंक दिलाया। फिर पवार की रेड पर अंकित ने गलती कर दी। फिर सुनील ने मंजीत को लपक स्कोर 20-16 कर दिया।

और पढ़ें: U19 World Cup के सुपर स्टेज में पहुंच गई भारतीय टीम, आयरलैंड को 174 रनों से रौंदा

दूसरे हाफ में सात मिनट बीतने के बाद स्कोर 22-18 से गुजरात के पक्ष में था। भवानी राजपूत ने अगली रेड एक अंक लिया। और फिर सुनील ने पवार को लपक लिया। 10 मिनट बाकी थे और गुजरात को 4 अंक की लीड मिली हुई थी। गुजरात के लिए राजपूत डू ओर डाई रेड पर थे। साहिल ने गलती कर दी। फिर थलाइवाज को डू ओर डाई रेड पर अंक मिला। गुजरात ने पांच के डिफेंस में भवानी राजपूत को लपक लीड 5 की कर ली। थलाइवाज ने हालांकि अगली रेड पर राकेश को लपक लिया। फिर मंजीत ने दो अंक की रेड से स्कोर 24-26 कर दिया। गुजरात के लिए सुपर टैकल आन था। थलाइवाज के डिफेंस ने महेंद्र राजपूत को लपक लिया और फिर थलाइवाज ने गुजरात को ऑल आउट कर 29-26 की लीड ले ली। इसी बीच मंजीत ने अपना सुपर-10 भी पूरा कर लिया।

थलाइवाज के डिफेंस ने राकेश और फिर महेंद्र राजपूत को लपक लीड 5 की कर ली। पवार ने रेड पर अंक लेकर इसे 6 कर दिया। बीते पांच मिनट में थलाइवाज को 11 अंक मिले थे जबकि राकेश नरवाल ने अगली रेड पर उसे दूसरा अंक दिलाया। फिर सब्सीट्यूट प्रदीप ने सुपर रेड के साथ स्कोर 31-32 कर दिया। अगली रेड पर थलाइवाज को बोनस मिला लेकिन परदीप ने फिर अंक लेकर स्कोर 32-33 कर दिया। मंजीत अकेले बचे थे। वह बोनस लेने में सफल रहे लेकिन रेड के दौरान लाबी में चले गए। थलाइवाज ऑल आउट हो गए थे। अब गुजरात को 35-34 की लीड मिल चुकी थी।

थलाइवाज ने गुजरात की अंतिम रेड पर महेंदर को डैश कर दिया। फिर सुनील ने मंजीत को लपका और 1 अंक की लीड दे दी। अंतिम रेड गुजरात की थी। महेंद्र ने इस रेड पर अंक लेते हुए गुजरात को सीजन की तीसरी जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+