PKL 2022: लास्ट मिनट के थ्रिलर में जीती दिल्ली, आखिरी रेड में तमिल थलाइवाज को हराया

नई दिल्ली। दबंग दिल्ली केसी ने अंतिम रेड तक चले एक और रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को एक अंक से हराकर वीवो प्रो कबड्डी लीग की (पीकेएल) अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खुद को मजबूत कर लिया है। दिल्ली ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को सीजन के 110वें मैच में थलाइवाज को 32-31 से हराया। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा लिया है। यह इस सीजन में दिल्ली की 19 मैचों में 10वीं जीत है। दूसरी ओर, थलाइवाज को इतने ही मैचों में 8 बार हार मिली है। दिल्ली की जीत में नवीन एक्सप्रेस (13) की अहम भूमिका रही। दूसरी ओर , थलाइवाज के लिए मंजीत ने सुपर-10 लगाया और डिफेंस में हिमांशु ने हाई-5 पूरा किया लेकिन वे अपनी टीम को प्लेऑफ में जाने के लिहाज से काफी अहम इस मुकाबले मे जीत नहीं दिला सके।

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

इससे पहले, नवीन मैच की पहली रेड पर गए और दो अंक की रेड की। पांच मिनट के बाद हालांकि स्कोर 4-4 हो गया था। छठे मिनट में थलाइवाज ने नवीन को तीसरी बार आउट कर लीड ले ली। आठवें मिनट में नीरज नरवाल ने सागर को बाहर कर नवीन को रिवाइव कराया। दिल्ली ने इसके बाद हिमांशु को टैकल कर लीड दो की कर ली। नीरज ने फिर साहिल को बाहर कर स्कोर 8-5 कर दिया।

और पढ़ें: अजिंक्य रहाणे बोले- मैं लगातार खेल रहा था वनडे क्रिकेट फिर अचानक कर दिया बाहर

थलाइवाज के पास सुपर टैकल का मौका था। साथ ही अब थलाइवाज के लिए डू ओर डाई रेड की बारी थी। हिमांशु सिंह ने कृष्ण ढुल का शिकार किया। फिर नवीन ने रेड पर अंक लिया। दिल्ली को तीन की लीड थी। नीरज ने अगली रेड पर मंजीत को आउट कर थलाइवाज को आलआउट की तरफ धकेला, जिसे अंजाम देकर दिल्ली ने 14-6 की लीड ले ली। आलइन के बाद थलाइवाज के लिए मंजीत ने रेड अंक की हैट्रिक लगाई।

नवीन ने अगली रेड पर सागर को आउट किया। फिर जीवा ने मंजीत का शिकार कर स्कोर 16-9 कर दिया। नवीन फिर डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन इस बार लपक लिए गए। हाफ टाइम तक स्कोर दिल्ली के पक्ष में 17-10 था। दिल्ली ने रेड में 9 और डिफेंस में 5 अंक लिए थे जबकि थलाइवाज ने रेड में 7 और डिफेंस में 3 अंक बटोरे हैं।

ब्रेक के बाद चार मिनट में थलाइवाज ने दो अंक लिए जबकि दिल्ली एक अंक ही जुटा सकी। दोनो टीमें डू ओर डाई रेड पर खेल रही थीं। सुरजीत और नवीन के बीच रोचक मुकाबला चल रहा था। इसी बीच हिमांशु का एक रोचक रेड हुआ, जिस पर थलाइवाज को तीन अंक मिले जबकि दिल्ली को एक अंक मिला। स्कोर 19-22 हो गया था।

और पढ़ें: वो सिर्फ 30 गेंदों में ठोंक सकता है 80 रन, हरभजन सिंह ने युवा प्लेयर को लेकर की भविष्यवाणी

10 मिनट बचे थे और अब दिल्ली पर ऑलआउट का खतरा था, जिसे अंजाम देकर थलाइवाज ने 23-23 से बराबरी कर ली। आलइन के बाद मंजीत की रेड पर थलाइवाज को 2 तथा दिल्ली को 1 अंक मिला। स्कोर हालांकि अब भी बराबर था लेकिन नवीन ने अगली रेड पर सुरजीत को आउट कर इस सीजन का 10वां सुपर-10 पूरा किया। फिर दिल्ली ने लगातार दो अंकों के साथ 28-26 की लीड ले ली।

मुकाबला रोचक मोड़ पर पहुंच गया था। एक मिनट बचा था और स्कोर 30-30 था। मंजीत रेड पर गए लेकिन मंजीत छिल्लर ने उन्हें आउट कर दिल्ली को 31-30 से आगे कर दिया। अब 20 सेकेंड बचे थे। नवीन रेड पर गए। वह मोहित को आउट करके आए। लीड 2 की हो गई थी। फिर हिमांशु ने एक अंक लिया लेकिन दिल्ली तब तक जीत चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+