PKL 2022: एलिमिनेटर 2 में बुल्स ने गुजरात को 20 अंक से हराया, अब सेमीफाइनल में दिल्ली से भिड़ंत
नई दिल्ली। बेंगलुरू बुल्स ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 49-29 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 23 फरवरी को दबंग दिल्ली केसी से होगा।

बुल्स की जीत में उसके स्टार रेडर पवन सेहरावत (13), चंद्रन रंजीत (7) औऱ भरत (6) के अलावा डिफेंस में महेंदर (2 सुपर टैकल के साथ हाई-5) की अहम योगदान रहा। गुजरात का डिफेंस इस मैच में नहीं चला। उसे सिर्फ 5 अंक मिले। दूसरी ओर, बुल्स के डिफेंस ने 16 अंक लिए। साथ ही उसके रेडर भी नहीं चले। एचएस राकेश उसके सबसे चमकदार रेडर रहे, जिनके नाम 8 अंक रहे।
और पढ़ें: PKL 2022: एलिमिनेटर 1 में चमके परदीप नरवाल, पल्टन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची यूपी
बुल्स ने चार मिनट के खेल के बाद 5-3 की लीड बना रखी थी, जिसे उसने हाफ टाइम तक बरकरार रखी। बुल्स ने 13वें मिनट में गुजरात को एक आलआउट कर 19-10 की लीड ले ली थी। इसके बाद हालांकि राकेश और परदीप कुमार ने लगातार अंक लेकर बुल्स को आलआउट की ओर धकेला लेकिन यहां महेंदर सुपर टैकल कर हीरो बनकर उभरे। बुल्स हाफटाइम तक 24-17 से आगे थे। अब देखना था कि पहले हाफ में सिर्फ एक टैकल प्वाइंट लेने वाला गुजरात का डिफेंस वापसी कर पाता है या नहीं। एर्नाक ने भरत के खिलाफ फिर गलती की लेकिन फिर डिफेंस ने पवन का शिकार कर लिया। फिर बुल्स के डिफेंस ने एक और सुपर टैकल को अंजाम देकर स्कोर 27-19 कर दिया। महेंदर ने इसी के साथ अपना हाई-5 पूरा किया।
मैच की सबसे बड़ी रेड भरत के नाम रही। उन्होंने दूसरे हाफ के चौथे मिनट में चार अंक की रेड कर स्कोर 31-19 कर दिया। अब गुजरात आलआउट की कगार पर थे। फिर पवन ने इस सीजन का 17वां सुपर-10 पूरा किया। बुल्स ने इसके बाद गुजरात को दूसरी बार आलआउट कर 32-21 की लीड ले ली। आलइन के बाद गुजरात को जहां दो अंक मिले वहीं बुल्स ने छह अंक लिए। 10 मिनट बचे थे और स्कोर बुल्स के पक्ष में 39-25 था। बुल्स ने अजय का शिकार कर अपना 14वां और फिर परदीप का शिकार कर 15वां टैकल प्वाइंट हासिल किया। अब गुजरात के लिए सुपर टैकल आन था। पवन का शिकार कर परवेश भैंसवाल ने अपनी टीम को दो अंक दिलाए। पांच मिनट बचे थे और बुल्स को 15 अंक की विशाल लीड मिली हुई थी। पवन ने अगली रेड पर इसे 16 का कर दिया।
और पढ़ें: संन्यास के बाद क्या करते नजर आयेंगे क्रिस गेल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा
इसके बाद गुजरात तीसरी बार आलआउट हुए और बुल्स को 20 अंक की लीड मिल गई, जिसे पार पाना गुजरात के लिए किसी भी हाल में संभव नहीं था। इस मैच के साथ इस सीजन का सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गया। 23 को होने वाले दो सेमीफाइनल में बुल्स का सामना दिल्ली से होगा तो यूपी योद्धा का सामना पटना पाइरेट्स से होगा। यूपी ने पहले एलिमिनेटर में पुनेरी पल्टन को भारी अंतर से हराया।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications