PKL 2022: यूपी योद्धा के लिये गलतियां करना पड़ेगा भारी, तेलुगु टाइटंस से होगी टक्कर

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच वीवो प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन का आगाज एक साल की देरी से बेंगलुरू में बिना दर्शकों के किया जा रहा है। इस सीजन खेले जा चुके 91 मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम ने अंकतालिका में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाये रखा है। वहीं पर जीएमआर ग्रुप की फ्रैंचाइजी यूपी योद्धा लगातार 5 मैचों में जीत हासिल करने के बाद रास्ता भटक गई है और पिछले कुछ मैचों में आकर्षक प्रदर्शन न कर पाने की वजह से अंकतालिका में 8वें पायदान पर खिसक गई है। यूपी योद्धा की टीम के खाते में फिलहाल 42 अंक हैं और उसे अपना मुकाबला शनिवार को तेलुगु टाइटंस के खिलाफ खेलना है, जहां पर उसकी कोशिश खोयी हुई लय को वापस हासिल करना होगा।

इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर रात 8:30 बजे (भारतीयसमयनुसार) से किया जाएगा। तेलुगु टाइटंस के लिये अब तक का यह सीजन बेहद खराब रहा है और वो 15 मैचों में से सिर्फ एक ही में जीत हासिल कर सकी है और फिलहाल 22 अंकों के साथ प्वाइंटस टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। ऐसे में यूपी योद्धा की नजर जीत हासिल कर अंकतालिका में ऊपर आने पर होगी।

और पढ़ें: World Cancer Day: जब कैंसर से तड़प रहे थे युवराज तो छुपकर रोती थी मां, वीडियो शेयर कर सुनाई पूरी कहानी

इस बीच यूपी योद्धा के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने मैच को लेकर बात करते हुए कहा, " हमारी टीम के लिये अब गलतियों की कोई गुंजाइश नहीं बची है। हमने आगामी मैचों के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा की है और योजना बनाई है। हम अपनी प्ले-ऑफ की उम्मीदों को हकीकत में बदलने के लिए तैयार हैं। लड़कों को पता है कि जीतने के लिए एक टीम के रूप में खेलना होता है और ऐसा उन्होंने इस सीजन में कई मौकों पर इस बात को सिद्ध किया है। हमें अपनी वापसी को लेकर पूरा भरोसा है और हम अपने अगले मैच में 5 अंक से कम के साथ समझौता नहीं करेंगे।'

गौरतलब है कि अंक तालिका में 8वें स्थान पर होने के बावजूद, यूपी योद्धा पीकेएल 8 में बेंगलुरु बुल्स के बाद दूसरी सबसे ज्यादा 'टोटल पॉइंट्स' बटोरने वाली टीम है। यूपी योद्धा ने 12 'सुपर रेड' और 21 'सुपर टैकल' किये हैं, जो इस सीजन में अब तक किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। सुरेंद्र गिल इस सीजन में यूपी योद्धा के लिए स्टार खिलाडी रहे हैं, वह 'टोटल पॉइंट्स' और 'रेड पॉइंट्स' तालिका में क्रमशः चौथे और 5 वें स्थान पर हैं , जबकि यूपी योद्धा के कप्तान नितेश 'टैकल पॉइंट्स' की तालिका में छठे नंबर पर हैं । उन्होंने आशु सिंह और सुमित के साथ मिल कर उदहारण देने वाला अद्भुत प्रदर्शन किया है।

और पढ़ें: U19 WC 2022: बेबी एबी ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, तोड़ा धवन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड

यूपी योद्धा और तेलुगु टाइटन्स ने पीकेएल में अब तक 9 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें योद्धा ने उन्हें 5 मौकों पर टाइटन्स को पराजित किया है जबकि दो मैच टाई करवाने में सफल रही है। इस सीजन में 15 जनवरी, 2022 को दोनों टीमों की आपसी भिड़ंत में योद्धा ने टाइटन्स पर 39-33 की आसान जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+