Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Cancer Day: जब कैंसर से तड़प रहे थे युवराज तो छुपकर रोती थी मां, वीडियो शेयर कर सुनाई पूरी कहानी

yuvraj singh

नई दिल्ली। दुनिया भर में 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर दिवस मनाया जाता है, जिसमें कैंसर की बीमारी से लड़कर वापस आने वाले लोगों का सम्मान किया जाता है और जो लोग इस बीमारी से जूझ रहे होते हैं उन्हें इससे हार नहीं मानने की अपील की जाती है। वर्ल्ड कैंसर डे पर इससे लड़ कर बाहर आने वाले लोग अपनी कहानी सुनाकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करने का काम भी करते नजर आते हैं। इस फेहरिस्त में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां शबनम सिंह का वीडियो शेयर कर उन्होंने धन्यवाद किया है।

और पढ़ें: U19 WC 2022: फाइनल से पहले कोहली से बात करते नजर आये भारतीय क्रिकेटर, मिला जीत का मंत्र

इस वीडियो में युवराज सिंह की मां शबनम सिंह उस वक्त की कहानी सुना रही हैं कि जब युवराज सिंह इस भयंकर बीमारी से जूझ रहे थे तो उस वक्त उनके घर का क्या मौहाल था। इस दौरान उन्होंने कैंसर से जूझ रहे मरीजों को किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिये इस बात की भी जानकारी दी। इस वीडियो की शुरुआत 2011 विश्वकप का खिताब जीतने के बाद की गई पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी से होती है, जिसमें रवि शास्त्री युवराज को मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने की घोषणा करते हुए नजर आते हैं।

और पढ़ें: U19 WC 2022: पाकिस्तानी कप्तान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

युवराज ने वीडियो शेयर कर मां को कहा थैंक्यू

युवराज ने वीडियो शेयर कर मां को कहा थैंक्यू

युवराज सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'बेशक यह सफर काफी मुश्किल रहा लेकिन आपको प्यार करने वाले लोगों के समर्थन से आपको इससे लड़ने में काफी मदद मिलती है। इस विश्व कैंसर दिवस पर मैं अपनी प्यार की उम्मीद और मेरा ख्याल रखने वाली अपनी मां को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं इस मौके पर उन लोगों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जो इस बीमारी के दौरान अपनों के साथ खड़े रहकर उनका साथ देते नजर आते हैं।'

विश्वकप के दौरान कैंसर से जूझ रहे थे युवराज

विश्वकप के दौरान कैंसर से जूझ रहे थे युवराज

युवराज सिंह ने आगे बात करते हुए लिखा कि यूवीकैन फाइंडेशन के जरिये हम हमेशा कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाते रहेंगे और लोगों के केयरगिवर को इससे लड़ने के लिये प्रेरित करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 2011 विश्वकप के दौरान युवराज सिंह इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और देश के लिये इस टूर्नामेंट में कई मैच जिताऊ पारियां खेलकर देश के लिये खिताब का सूखा मिटाने का काम किया।

युवराज की मां ने सुनाई कैंसर से लड़ाई की कहानी

इस वीडियो में युवराज सिंह की मां ने बताया कि जब युवराज सिंह के कैंसर की जांच रिपोर्ट आने वाली थी, तब मैं गुरुद्वारे जा रही थी। मैं गुरुद्वारे पहुंच नहीं पायी थी कि उसके एक दोस्त ने मुझे फोन कर बताया कि उसके कैंसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि ये कैसे हो गया और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। मैं उस वक्त बस चुपचाप बैठी रही और उस वक्त मैं कुछ नहीं कर सकी। इसके बाद जब भी मैं युवराज के आस-पास होती तो मैं यही सोचती थी कि बस मुझे इसका ख्याल रखना है। जब भी आप केयरगिवर होते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि जो इससे जूझ रहा है आपको उससे ज्यादा मजबूत होना पड़ेगा, नहीं तो सामने वाला कमजोर पड़ जायेगा। यही सोचकर मैं उसके बाद कभी भी युवराज के सामने नहीं रोयी, लेकिन जब भी अकेले में होती थी तो मैं खुद को संभाल नहीं पाती थी। एक केयरगिवर के लिये बहुत जरूरी है कि वो मानसिक रूप से मजबूत रह सके, तभी वो कैंसर से लड़ने में अपनों की मदद कर सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+