Pro Kabaddi League: पुणेरी पलटन ने किया धमाका, यू मुम्बा को पटखनी देकर तालिका में बनी नंबर 1 टीम
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में पुणेरी पलटन का धांसू खेल जारी है। आज के दूसरे मैच में पलटन ने जीत दर्ज करते हुए यू मुम्बा को रहा दिया। हालांकि यह मैच उतना कांटे की टक्कर वाला नहीं रहा। पलटन ने इस मैच में यू मुम्बा को 35-28 की स्कोरलाइन के साथ हरा दिया। पलटन अंक तालिका में अब पहले स्थान पर है।
पुणेरी पलटन के लिए कप्तान असलम इनामदार ने सबसे ज्यादा 10 अंक हासिल किए जबकि डिफेंडर गौरव खत्री ने सात और मोहित गोयत ने नौ प्वॉइंट बटोरे। यू मुंबा की ओर से अजित चव्हाण ने सबसे ज्यादा नौ प्वॉइंट अपने नाम किए। उनके अलावा मंजीत ने छह और आमिरमोहम्मद जफरदानिश ने चार अंक झटके।

पलटन के अब कुल 24 अंक हो गए हैं। यू मुम्बा की पांच मैचों में दूसरी हार है। पहले हाफ तक ही पलटन ने लीड हासिल करते हुए 22-16 का स्कोर कर दिया। इसके बाद डिफेंस ने भी अपना काम किया। दूसरा हाफ शुरू होने पर पलटन के रेडर्स के अलावा डिफेंस ने भी मजबूती दिखाई।
कप्तान असलम सीजन का अपना पहला सुपर 10 भी पूरा कर लिया। पुणेरी की लीड कम और ज्यादा हो रही थी लेकिन टीम के पास 30वें मिनट तक छह प्वॉइंट की बढ़त बरकरार थी।
मुकाबले के अंतिम 10 मिनटों के खेल में यू मुंबा का वापसी का प्रयास जारी था। टीम लगातार डू ऑर डाई पर खेल रही थी। लेकिन उसकी ये रणनीति अंक नहीं दिला पा रही थी और इस वजह से मुंबा के पास 35वें मिनट तक 30-24 की लीड कायम थी।
मैच के 38वें मिनट में मोहित गोयत ने तीन प्वॉइंट की सुपर रेड लगाकर मुंबा की वापसी की संभावनाओं को खारिज कर दिया और पुणेरी को 34-26 से आगे कर दिया। पुणेरी पलटन ने यहां से अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 35-28 के स्कोर के साथ जीत पर अपनी मुहर लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications