PKL 2022: सीजन में दूसरी बार हरियाणा स्टीलर्स ने खेला ड्रॉ, यूपी के खिलाफ आखिरी 2 मिनट में पलटा पासा

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच बेंगलुरू में 2 साल बाद वापसी कर रहे प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन का आयोजन हो रहा है, जहां पर यूपी योद्धा और हरियाणा स्टीलर्स की टीम के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मैच के 38वें मिनट तक यूपी योद्धा की टीम आसानी से जीत हासिल करती हुई नजर आ रही थी लेकिन आखिरी के 2 मिनट में हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने वापसी करते हुए यूपी योद्धा को ऑल आउट कर दिया और मैच को ड्रॉ करने में कामयाब रही। हरियाणा स्टीलर्स की टीम के लिये यह इस सीजन का दूसरा ड्रॉ मैच है, जिसके चलते अब वह 9 मैचों में 23 अंक के साथ 8वें पायदान पर बरकरार है। वहीं इस मैच में बराबर अंक बांटने के बाद यूपी योद्धा की टीम भी 23 अंक पर काबिज है लेकिन यह उसका तीसरा ड्रॉ मैच है और कम हार के चलते वह छठे पायदान पर काबिज है।

यूपी योद्धा की टीम के लिये सुरेंद्र गिल ने महत्वपूर्ण 14 अंक बटोरे और सीजन का अपना दूसरा सुपर 10 पूरा किया, तो वहीं पर प्रदीप नरवाल (6) और श्रीकांत जाधव (5) के अहम योगदान के चलते यूपी की टीम मैच के ज्यादातर मौके पर आगे रही। यूपी योद्धा के लिये नितेश (3 टैकल पॉइंट), आशु (2 टैकल पॉइंट) और शुभम (1 टैकल पॉइंट) ने कुल 6 टैकल पॉइंट हासिल किये।

और पढ़ें: ISL 2021-22: हैदराबाद को हरा टॉप-4 में एंट्री करना चाहती है चेन्नइयन, आसान नहीं होगी चुनौती

यूपी योद्धा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेले गये इस मैच में दोनों ने आज बेहद धीमी शुरुआत की। यूपी योद्धा का डिफेंस बड़ा हटकर लग रहा था लेकिन अच्छी खबर यह थी कि प्रदीप नरवाल फॉर्म में वापस आ रहे थे। खेल में हरियाणा स्टीलर्स 2-4 से आगे था और स्कोर बोर्ड पहले हाफ के सात मिनट में धीरे धीरे आगे बढ़ रहा था, लेकिन प्रदीप नरवाल ने 8वें मिनट में 2 महत्वपूर्ण रेड अंक छीनकर और स्कोर को 4-4 से बराबर कर दिया।

इसके बाद नरवाल ने अपने प्रत्येक रेड पर एक अंक एकत्र किया, जिससे यूपी योद्धा को 2 अंक की बढ़त मिली और स्कोरबोर्ड उनके पक्ष में 8-6 तक में आ गया। अंततः 13 वें मिनट में हरियाणा स्टीलर्स को ऑल-आउट कर योद्धा ने स्कोर को अपने पक्ष में और मज़बूती प्रदान की 11-7 से पकड़ बनाई। यूपी योद्धा के रेडिंग डिपार्टमेंट ने 9 अंक अर्जित करते हुए 14-10 की बढ़त के साथ आगे बढे, हालांकि उनके डिफेंस में उस तरीके का नहीं दिखा और इसी का फायदा उठाते हुए हरयाणा स्टीलर्स सिर्फ एक अंक से ही पीछे रहा और 14-13 के स्कोर से पहला हाफ यूपी योद्धा के नाम हो गया।

और पढ़ें: ISL 2021-22: ओडिशा को रौंदकर एक बार फिर टॉप पर पहुंचा केरला ब्लास्टर्स

दूसरे हाफ की शुरुआत में यूपी योद्धा और हरियाणा स्टीलर्स ने पहले नौ मिनट में बहुत ही सुरक्षित खेल खेला और स्कोरबोर्ड में दोनों टीमों के सिर्फ 19-19 अंक ही थे। हालांकि दूसरे हाफ के 10 वें मिनट में सुरेंद्र गिल द्वारा एक 'सुपर रेड' ने योद्धा को मैच में 22-19 की बढ़त के साथ आगे बढ़ाने में मदद की। इसके ठीक दो मिनट बाद यूपी योद्धा ने हरियाणा स्टीलर्स को एक और बार 'ऑल आउट' करते हुए अपनी बढ़त 26-20 कर दी। इसके बाद यूपी योद्धा ने 30-21 की भारी बढ़त के साथ खेल में मज़बूती बना ली थी।

योद्धाओं के ठोस अटैकिंग की वजह से आज उन्हें मैच ड्रा करने में काफी सहायता प्रदान हुई। पिछले मैच में ज़बरदस्त प्रदर्शन करने वाले डिफेंस विभाग ने आज कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं दिखाया। हालांकि, हरियाणा स्टीलर्स ने जवाबी लड़ाई लड़ी और मैच के आखिरी के दो मिनट से पहले यूपी योद्धा को 'ऑल आउट' कर दिया, जिससे स्कोर में सिर्फ एक अंक का अंतर आ गया और हरियाणा ने यूपी को जीत से दूर कर दिया । इसके बाद हरियाणा स्टीलर्स ने जीत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन सुरेंद्र गिल द्वारा दो महत्वपूर्ण रेडों ने सुनिश्चित किया कि निर्धारित समय के अंत में स्कोर 36-36 पर ही बना रहे।

गौरतलब है कि यूपी योद्धा की टीम को अपना अगला मैच तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ 15 जनवरी 2022 को खेलना है जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर रात 8:30 बजे से किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+