Pro Kabaddi League: आज होंगे दो रोमांचक मुकाबले, किन टीमों में होगी टक्कर, कैसे देखें लाइव

Pro Kabaddi League Matches Today: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मैच खेले जाएंगे। पुणेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्ज के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच होगा। दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स और यू मुंबा का आमना-सामना होगा। दोनों ही मैचों में दिग्गज खिलाड़ियों की भरमार हैं।

यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स दोनों ही टीमें पूर्व चैम्पियन हैं। हरियाणा ने पिछले ही सीजन टाइटल अपने नाम किया था। बंगाल के सामने पुणेरी पलटन भारी दिखाई दे रही है। अब तक के प्रदर्शन से तो यही नज़र आ रहा है। पलटन ने 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है।

pro kabaddi league

बंगाल वॉरियर्स ने इस सीजन अब तक एक मैच खेला है, उसमें जीत दर्ज की है लेकिन पलटन के सामने मामला अलग है। पुणेरी पलटन रेडिंग और डिफेंस दोनों में तालमेल बैठाकर चलती है। इससे विपक्षी टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

हरियाणा और यू मुंबा के बीच मुकाबला कड़ी टक्कर का हो सकता है क्योंकि पहले भी ऐसा ही हुआ है। हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा के सामने 8 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरह यू मुमबा ने भी 7 मैचों में जीत दर्ज की है। दो मैच टाई रहे हैं।आज के मुकाबले (3 सितंबर 2025):

पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स
समय: शाम 8:00 बजे
स्थान: विशाखापट्टनम

हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुंबा
समय: रात 9:00 बजे
स्थान: विशाखापट्टनम

PKL में आज के मैच कहां देखें

आज के दोनों मैचों का सीधा प्रसारण फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर भी मैचों का आनंद उठाया जा सकता है। जियो+हॉटस्टार एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+