PKL 2022: तेलुगु टाइटंस के खिलाफ यूपी योद्धा को होगी जीत की तलाश

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन में अब तक उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली यूपी योद्धा की टीम शनिवार को जीत की राह पर वापस लौटने की कोशिश में उतरेगी, जहां पर उसका सामना तेलुगु टाइटंस की टीम के साथ होगा। यूपी योद्धा की टीम को अभी तक के सीजन में सिर्फ 2 ही मैचों में जीत मिली है लेकिन इसके बावजूद 3 ड्रॉ खेलकर उसने अंकतालिका में छठा स्थान हासिल किया है, ऐसे में अगर वो 12वें पायदान पर काबिज तेलुगु टाइटंस का सामना करने उतरेगी तो उसके जीत की राह पर लौटने के ज्यादा चांसेस हैं। शनिवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेवर्क और हॉटस्टार पर रात 8:30 बजे से किया जाएगा।
यूपी योद्धा की टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स का सामना किया था जहां पर यूपी योद्धा की टीम ने 9 अंक की बढ़त हासिल की थी लेकिन आखिरी के 2 मिनटों में हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने जबरदस्त वापसी की और मैच को 36-36 से ड्रॉ करा दिया। यूपी योद्धा की टीम ने शुरुआती मैचों में बेहद खराब डिफेंस दिखाया, हालांकि पिछले कुछ मैचों में जब वो बेहतर नजर आया है तो यूपी योद्धा की टीम अब मौके पर गंवाना नहीं चाहेगी। यूपी योद्धा की नजर तेलुगु टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने पर होगी ताकि वो दूसरे पायदान पर काबिज बेंगलुरू बुल्स के करीब पहुंच सके।
तेलुगु टाइटन्स के विरुद्ध मैच से पहले यूपी योद्धा के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा, "हमने टीम के भीतर आंतरिक रूप से चर्चा की है और सभी लड़के जानते हैं कि हम पिछले गेम की गलतियों को दोहराने का जोखिम हम और नहीं उठा सकते हैं । एक बात स्पष्ट है कि इस प्रतिस्पर्धी लीग में, यदि आप थोड़ा सा भी पैर हटाते हैं, तो आपको भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए जैसा कि हमने पिछले गेम में किया था। इसके उपरान्त उन्होंने कहा की टीम वास्तव में एक सकारात्मक खेल खेलने और अंक तालिका में ऊपर जाने के लिए अधिकतम अंक लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। "
सुरेंद्र गिल अपमी टीम यूपी योद्धा के लिए स्टार खिलाड़ी उभर कर निकले हैं, लगभग सभी अटैक मापदंडों के साथ-साथ डिफेंस मापदंडों के शीर्ष 10 में हैं और श्रीकांत जाधव भी अपने बेहतरीन रेडिंग फॉर्म में हैं। योद्धाओं के लिए और भी अधिक खुशी की बात यह होगी कि स्टार रेडर प्रदीप नरवाल ने हर खेल में लगातार सुधार दिखाया है । योद्धाओं के अभियान को सही रास्ते पर लाने के लिए कप्तान और डिफेंडर नितेश कुमार भी आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहेंगे।
और पढ़ें: IPL 2022: मोहम्मद सिराज को सफल बनाने वाले गेंदबाजी कोच केकेआर से जुड़े
दूसरी ओर तेलुगू टाइटन्स का अभी तक का पीकेएल के आठवें संस्करण के अपना सफर कुछ ख़ास नहीं रहा है। टाइटन्स की ओर से केवल डिफेंडर रुतुराज कोरवी ने ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले गेम में 22-40 के अंतर से मिली हार से यूपी योद्धा के खिलाफ उनके अगले मुकाबले के लिए तेलुगु टाइटंस को काफी अधिक मेहनत करनी होगी।
जहां तक पीकेएल के आमने-सामने की बात है, तो यहां भी योद्धा अपने पिछले आठ मुकाबलों में से आधों में जीत हासिल करते हुए आगे हैं जबकि दो गेम टाई के रूप में समाप्त हुए। संक्षेप में कहें तो, योद्धा के प्रशंसक शनिवार के खेल से पांच अंक से कम पर निराश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications