Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 29 OCT

PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज कुल दो मैच खेले जाने हैं। पहले मैच में बंगाल वॉरियर्ज का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन पुणेरी पलटन के साथ होगा। इसके बाद दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स और दबंग दिल्ली केसी का मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इसमें रोमांच हो सकता है।

पिछले सीजन खिताबी जीत दर्ज करने वाली पुणेरी पलटन ने इस बार भी अपना खेल उम्मीद के अनुरूप ही दिखाया है। 4 में से 3 मैचों में जीत दर्ज करते हुए पलटन ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। पलटन को हराना बंगाल के लिए आसान कार्य नहीं होगा।

pro kabaddi league

बंगाल का प्रदर्शन अब तक फीका ही रहा है। तीन मैचों में सिर्फ एक बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। बंगाल की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। बंगाल वॉरियर्ज के लिए इस मैच में जीत दर्ज कर पाना आसान काम नहीं है क्योंकि पलटन धांसू फॉर्म में है।

दूसरा मैच इससे भी बड़ा मैच है और इसमें रोमांच की उम्मीद की जा रही है। बेंगलुरु बुल्स और दबंग दिल्ली जैसी बड़ी टीमों के बीच मैच है। दबंग दिल्ली को अपने पिछले मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टीम दो मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में इस समय पांचवें स्थान पर है।

बेंगलुरु बुल्स ने इस सीजन अब तक निराश करने वाला काम किया है। परदीप नरवाल की अगुवाई में यह टीम उम्मीदों पर खरा उतर पाने में नाकाम रही है। बुल्स को अब भी अपने पहली जीत की तलाश है। चार मैच खेलने के बाद बुल्स को सभी में हार का सामना करना पड़ा है। आज एक जीत की उम्मीद रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+