PKL 2023-24: जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात जायंट्स को हराया, टॉप स्थान पर बरकरार
Pro Kabaddi League: जयपुर पिंक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 45-36 से हराकर लगातार अपनी चौथी जीत हासिल की। अर्जुन देशवाल एक बार फिर स्टार रहे। उन्होंने जयपुर पिंक पैंथर्स के अंतिम लीग-स्टेज मैच में 13 रेड पॉइंट के साथ अपना दबदबा कायम किया, जबकि प्रतीक दहिया ने 14 रेड पॉइंट के साथ प्रभावित किया।
जयपुर ने अच्छी शुरुआत करते हुए गुजरात के ऊपर एक बड़ी लीड हासिल कर ली और स्कोर 9-1 कर दिया। इसके बाद गुजरात ने बेहतरीन ढंग से वापसी की। जयपुर को गुजरात ने तीन खिलाड़ियों तक सीमित पर दिया। इसके बाद जयपुर ने फिर से अपना दमखम दिखाया। लगातार अंक लेते हुए जयपुर ने स्कोर 23-10 कर दिया। यहाँ से लीड 28-14 पर चली गई।

अर्जुन ने दूसरे चरण में धमाका किया और सुपर 10 हासिल कर ली। जयपुर ने गुजरात को तीसरी बार ऑल आउट कर दिया। इस तरह गुजरात के लिए मैच में लगातार परेशानी बढ़ती जा रही थी। गुजरात ने वापसी कर कुछ पॉइंट जुटाए।
मुकाबले के अंतिम चरण में गुजरात की टीम जयपुर को ऑल आउट करने के करीब आ गई थी लेकिन जयपुर ने उनका मकसद पूरा नहीं होने दिया और अंततः मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपना टॉप स्थान बरकरार रखा।












Click it and Unblock the Notifications