PKL 11: प्रो कबड्डी लीग का शेड्यूल, सभी टीमों की जानकारी, मैच वेन्यू, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन इस बार 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। दस सफल सीजन के बाद इस लीग का यह ग्यारहवां सीजन है। कई दिग्गजों को इस बार टीमों में इधर-उधर होते देखा गया है। वेन्यू भी कम रखे गए हैं, इन सबके बीच एक सफल सीजन की उम्मीद की जा रही है।

पिछले बार की चैम्पियन टीम पुणेरी पलटन के सामने इस बार खिताब बचाने की चुनौती रहने वाली है। परदीप नरवाल को इस बार बेंगलुरु बुल्स में खेलते हुए देखा जाएगा। जयपुर पिंक पैंथर्स की नजरें तीसरी बार खिताब हासिल करने की तरफ रहेंगी। वहीं पटना पाइरेट्स खिताबी जीत का चौका लगाने की फिराक में है।

pro kabaddi league

इस बार ज्यादा वेन्यू नहीं रखे गए हैं। महज तीन ही शहरों में मैचों का आयोजन किया जाएगा। इससे टीमों और आयोजकों को सुविधा होगी। पहला लेग हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा लेग नोएड में होगा। तीसरे और अंतिम लेग के मैचों का आयोजन पुणे में किया जाना है।

हर दिन होंगे दो मुकाबले

मैचों के शेड्यूल की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। हालांकि प्लेऑफ़ मुकाबलों का कार्यक्रम बाद में सामने आएगा। इवेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। दो मैचों में पहला मुकाबला रात 8 बजे और दूसरा मैच रात 9 बजे शुरू होना प्रस्तावित है।

प्रो कबड्डी के मैच कहाँ देखें

फैन्स को मैचों का लाइव प्रसारण देखने में कोई परेशानी नहीं होने वाली है। मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल में भी टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण होगा। डिजनी+हॉटस्टार के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मैचों का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

तीन शहरों में मैचों का आयोजन

हैदराबाद में होने वाला पहला लेग 18 अक्टूबर से शुरू होकर 9 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद नोएडा लेग की शुरुआत होगी। नोएडा में 10 नवंबर से मुकाबले शुरू हो जाएंगे। यह लेग 1 दिसंबर तक चलने वाला है। तीसरा और अंतिम लेग पुणे में होगा, जो 3 दिसम्बर से लेकर 24 दिसम्बर तक चलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+