पिता चलाते हैं ऑटो, 7वीं क्लास में खेला पहला कबड्डी मैच, जानिए बिहार के लाल संदीप कुमार की कहानी

Pro Kabaddi 2024, Sandeep Kumar: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के लिए पटना पाइरेट्स की टीम में बिहार के लाल संदीप कुमार खेलते नजर आएंगे। संदीप कुमार से टीम को खासी उम्मीदें होगी। संदीप कुमार प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में हिस्सा लेने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी हैं। संदीप कुमार को पिछले सीजन पटना ने खरीदा था। अक्तूबर से शुरू होने वाले नए सीजन में भी संदीप टीम के साथ बने रहेंगे।

पिता चलाते हैं ऑटो रिक्शा

संदीप कुमार समस्तीपुर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने बारे में कई बातों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि घर में आर्थिक तंगी होने के बावजूद वह सातवीं कक्षा से कबड्डी खेल रहे हैं। उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं और मां गृहिणी हैं।

Pro Kabaddi 1

माता-पिता से लिया गया कर्ज चुकाया

संदीप ने बताया कि उनके पिता ने परिवार का भरण-पोषण करने और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि मुझे नीलामी से मिले 9 लाख रुपये मिले थे। मैं इन पैसों से सबसे पहले मैं अपने माता-पिता से लिया गया कर्ज चुकाया। इसके बाद मैं अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहा हूं।

खेतों में कबड्डी खेलने से मिला फायदा

उन्होंने यह भी बताया कि खेतों में कबड्डी खेलने से उन्हें अपने आपको निखारने में कैसे मदद मिली। एक छोटे से गांव से पटना पाइरेट्स के लिए खेलने तक का उनका सफ़र उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ता का प्रमाण है।

रेडर की भूमिका में आएंगे नजर

संदीप पटना पाइरेट्स के लिए रेडर की भूमिका में नजर आएंगे। वह पाटलिपुत्र खेल मैदान को अपना होम ग्राउंड मानते हैं क्योंकि वह यहीं ट्रेनिंग करते थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आजकल गरीब होना अलग बात है, लेकिन बुलंद हौसले के साथ सफलता पाना आसान हो जाता है। आज उनके परिवार में सभी उनकी उपलब्धियों से बेहद खुश हैं। संदीप का लक्ष्य अपने प्रदर्शन से अपनी टीम को मजबूत करना है।

पटना पाइरेट्स 2024 स्क्वाड

अंकित - एलीट रिटेन खिलाड़ी, संदीप कुमार - एलीट रिटेन खिलाड़ी, मनीष - रिटेन युवा खिलाड़ी, अबिनंद सुभाष - मौजूदा नए युवा खिलाड़ी, कुणाल मेहता - मौजूदा नए युवा खिलाड़ी, सुधाकर एम - मौजूदा नए युवा खिलाड़ी, शुभम शिंदे, अयान, साहिल पाटिल, दीपक, नवदीप, हामिद मिर्ज़ाई नादर, जंग कुन ली, गुरदीप, थियागराजन युवराज, दीपक राजेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार राठी, मीतू शर्मा, देवांक, सागर, अमन, प्रविंदर, बाबू मुरुगासन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+