Pro Kabaddi League: तेलुगु टाइटंस और यू मुम्बा के बीच मुकाबला हुआ टाई
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी के 130वें मुकाबले में तेलुगु टाइटंस और यू मुम्बा को टाई से संतोष करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 45-45 के साथ टाई हो गया। इसके साथ ही इन दोनों टीमों ने इस सीजन अपना अभियान समाप्त कर दिया। तेलुगु टाइटंस के लिए पवन ने 14 अंक बटोरे। यू मुम्बा के लिए जफरदानेश ने 11 अंक जुटाए।
शुरुआत में यू मुम्बा के पास लीड थी। यू मुम्बा ने 5 मिनट के खेल में ही 5-3 के साथ बह्द्त हासिल कर ली थी लेकिन तेलुगु टाइटंस ने इस दौरान बराबरी हासिल करते हुए स्कोर 5-5 कर दिया। 10 मिनट के बाद यू मुम्बा ने 11-7 के साथ खुद को आगे कर लिया। टाइटंस भी पीछे नहीं रही और एक समय स्कोर 16-16 हो गया। हाफ टाइम तक मामला 19-19 पर समाप्त हुआ।

हाफ टाइम के बाद यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटंस को ऑल आउट कर दिया और स्कोर 26-20 हो गया। यू मुम्बा ने बढ़त और आगे पहुंचाई और यह 9 अंकों की हो गई। 30वें मिनट के बाद तेलुगु टाइटंस ने भी वापसी करने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया।
इसके बाद टाइटंस ने वापसी की और स्कोर 32-37 करते हुए यू मुम्बा की लीड को कम कर दिया। 35वें मिनट तक यू मुम्बा के पास कुल 3 अंकों की लीड बची थी। इसके बाद तेलुगु टाइटंस ऑल आउट हो गई। यू मुम्बा के पास 44-35 की लीड थी। यहाँ से चमत्कार हुआ। यू मुम्बा के 3 डिफेंडर सेल्फ आउट हो गए और तेलुगु टाइटंस को पवन ने चार अंक दिलाए। इसके बाद तेलुगु टाइटंस ने अंतिम क्षणों में लीड को पार करने के लिए जोर लगा दिया लेकिन बराबरी पर मुकाबला समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications