PKL 2023-24: पटना और बेंगलुरु का मैच टाई, जयपुर पिंक पैंथर्स ने बनाई प्लेऑफ़ में जगह
PKL 2023-24: पटना लेग के अंतिम दिन का पहला मुकाबला मेजबान पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला 29-29 के स्कोर पर टाई समाप्त हो गया। सीजन का यह नौवां टाई मैच था। पटना पाइरेट्स अपने घर में एक भी मैच नहीं हारी। बुल्स ने आठवां स्थान हासिल कर लिया है। दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने तमिल थलाइवाज को 42-27 से हराकर प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लिया।
बुल्स की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। पांच मिनट में ही स्कोर 5-1 कर चार अंकों की लीड हासिल कर ली। इसके बाद पटना ने वापसी करते हुए लीड हासिल कर ली। हालांकि बुल्स भी पीछे नहीं रही और 14-10 स्कोर कर एक बार फिर से बढ़त अपने नाम कर ली। पहले हाफ तक बुल्स 16-13 से आगे थी।

दूसरे हाफ में भी शुरुआत तक बुल्स के पास 21-18 के स्कोर पर लीड थी। यहाँ से पटना के रेडिंग और डिफेन्स विभाग ने अपना काम शुरू कर दिया और बुल्स को पछाड़ने का काम किया। 30 मिनट तक बुल्स 23-21 के साथ आगे थी। इस बीच पटना ने फिर से जोर लगाया।
अंत तक आते-आते स्कोर 27-27 हो गया और मुकाबला टाई की तरफ बढने लगा। बुल्स ने एक अंक जुटाकर बढ़त की लेकिन पटना ने डू और डाई रेड में अंक हासिल कर स्कोर 29-28 कर दिया। अब बुल्स के सामने संकट था। बुल्स ने एक अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। पटना ने अंतिम रेड में कोई अंक नहीं लिया और मैच टाई हो गया।
दूसरे मैच में जयपुर ने चौथे मिनट में खाता खोला और शुरुआत में थलाइवाज 6-4 से आगे थी। इसके बाद जयपुर ने बढ़त बनाई लेकिन ज्यादा देर तक यह नहीं टिकी। 13-13 के साथ थलाइवाज बराबरी पर आ गई। हाफ टाइम तक 17-15 से तमिल थलाइवाज आगे थी।
दूसरे हाफ में मुकाबला कांटे की टक्कर का था। 30वें मिनट तक जयपुर ने बढ़त काफी ज्यादा कर ली। स्कोर 28-20 पर था। यहाँ से थलाइवाज का गेम गिरता चला गया और जयपुर के रेडिंग और डिफेन्स ने मिलकर थलाइवाज को पछाड़ दिया। अंततः 42-27 से जयपुर ने मैच जीतकर प्लेऑफ़ में जगह बना ली।












Click it and Unblock the Notifications