IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से 2 भारतीय खिलाड़ी बाहर, रिप्लेसमेंट का किया गया ऐलान
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाड़ चौथे टेस्ट मैच से रिलीज कर दिया गया है। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाईट पर इसकी जानकारी प्रदान की है। बुमराह को टीम से बाहर किये जाने का कारण भी बोर्ड की तरफ से बताया गया है। बुमराह की जगह अन्य खिलाड़ी को टीम में लाया गया है।
बुमराह को हालिया समय में खेलते हुए काफी समय हो गया। इसे देखते हुए आराम देने का निर्णय लिया गया है। उनकी जगह मुकेश कुमार को टीम में लाया गया है। मुकेश कुमार दूसरे टेस्ट तक टीम में थे लेकिन बाद में उनको टीम से बाहर कर दिया गया है।

एक और अहम नाम केएल राहुल का भी है। केएल राहुल भी चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। राहुल पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाये हैं। ऐसे में वह भी टीम से बाहर हैं। राहुल को धर्मशाला में अंतिम टेस्ट के दौरान खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बुमराह का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेलने के बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे थे। हालांकि बुमराह को राजकोट टेस्ट में आराम देने की खबरें थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब रांची टेस्ट में उनको रेस्ट दिया है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications